Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

सहतवार में विनोद राजभर की हुई हत्या के मामले में मृतक की पत्नी को ढांढस देने पहुंचे सुहेलदेव समाज पार्टी के प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर




रेवती (बलिया)  स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नंबर -14 (राजभर बस्ती) में सोमवार की दोपहर में मनबढ़ दबंगों द्वारा लाठी डंडे से मारपीट कर विनोद राजभर की हत्या कर दी गई थी ‌। गुरुवार को सुभासपा प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर मृतक विनोद राजभर के घर पहुंचकर उनकी पत्नी संजू देवी को ढांढस बढ़ाया तथा उनकी प्रमुख मांगों को मानते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा से टेलीफोन पर बातचीत कर तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की ‌। पत्र प्रतिनिधियों के सवालों का जवाब देते हुए अरविंद राजभर ने कहा कि मृतक विनोद राजभर के सबसे बड़े पुत्र 18 वर्षीय विकास राजभर को शासन स्तर से बात कर सरकारी नौकरी, पत्नी संजू देवी को पट्टे की जमीन के साथ-साथ सरकारी आवास आवंटन एवं संपूर्ण सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाने के लिए मैं हर संभव प्रयास करूंगा । उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों के द्वारा मुझे बताया गया कि घटना में शामिल आरोपितों को स्थानीय पुलिस द्वारा जानकारी दी जा रही है । उनको तत्काल प्रभाव से निलंबित तथा संदेह के घेरे  में तीन आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किए जाने की मांग की। राजभर बस्ती के सामने शराब की दुकान को तत्काल हटाया जाए तथा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर एनकाउंटर की जानी चाहिए। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी बांसडीह प्रभाकर मिश्रा, थानाध्यक्ष सहतवार प्रशांत चौधरी, सुभासपा के प्रदेश महासचिव सुनील सिंह, निषाद पार्टी के नेता कनक पांडेय ,सुग्रीव राजभर, राजकुमार वर्मा,प्रफुल्ल सिंह, सुनीता राजभर ,गुंजन राजभर, अजय सिंह इत्यादि रहे ।







रिपोर्ट पुनीत केशरी

No comments