लंबित मांगों पर कार्यवाही न होने के संबंध में रोजगार सेवकों ने कार्य वहिष्कार को लेकर बीडीओ को दिए ज्ञापन
रेवती (बलिया) लंबित मांगों पर कार्यवाही नहीं होने के संबंध में रोजगार सेवकों ने ब्लाक अध्यक्ष मदन यादव के नेतृत्व में बीडीओ असलम परवेज को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में मुख्य रूप से रोजगार सेवकों के मानदेय में वृद्धि, कैशलेश चिकित्सा सुविधा आदि के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री सहित उच्चाधिकारियो से अनुरोध किया गया था। आश्वासन के बाद भी संबंधित मांगों पर विचार नहीं किया गया। इसके विरोध स्वरूप 21 नवंबर से तीन दिवसीय कार्य वहिष्कार किया जाएगा।
इस दौरान संजय यादव, मनोज पांडेय, नंदलाल राम, अनिल राम, विनोद राम,सतीश चौहान, राजबली वर्मा,गुड़िया देवी आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट पुनीत केशरी


No comments