संकट मोचन मंदिर के 76 वें वार्षिकोत्सव में पहलवानों ने दिखाया दाव पेंच
मनियर बलिया। क्षेत्र की बंडसरी जागीर गांव में संकट मोचन मंदिर के 76 वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर वृहस्पतिवार कि देर शाम को कुश्ती /दंगल का आयोजन हुआ जिसमें बलिया, गाजीपुर और मऊ के करीब तीन दर्जन पहलवानों ने हिस्सा लिया जिसमें 14 जोड़ी पहलवान की कुश्ती फाइनल रही व शेष बराबरी पर छुट्टी। दंगल की शुरुआत बांसडीह के विधायक केतकी सिंह के प्रतिनिधि विश्राम सिंह, कुंवर विजय सिंह पप्पू और जलालपुर के विधायक के अनुज उमाकांत राय ने पहलवानों को हाथ मिलवाकर कुश्ती की शुरुआत कराई। मंदिर के चार दिवसीय आयोजन के तहत महावीर झंडा उत्सव, दंगल और झांकियां निकाली गई, झंडा के उत्सव के दौरान गांव में भक्ति का माहौल रहा। दंगल के दौरान विरेन्द्र अयोध्या ने प्रमोद गाजीपुर, अरुण मऊ ने अरविंद द्वाबा, हरिओम अहिरौली ने कृष्ण मांझी घाट, हरिओम अहिरौली ने हीरा चिलीकहर, राहुल योगेश्वर ने भानु जहुराबाद, आदित्य कुबेरपुर ने भुअर अलावलपुर, जय प्रकाश रुपावर ने संजय गाज़ीपुर, उमेश जगदरा ने भास्कर खटंगी, अरविंद द्बाबा ने लालू मनियर, हीरा चिलीकहर ने प्रमोद जहुराबाद को, प्रदीप अलावलपुर ने अरुण मऊ को कृषभ मांझीघाट ने जयप्रकाश रूपवार को, विकास बंडसरी ने जयप्रकाश गोरखपुर को, डब्लू अलावलपुर ने जयप्रकाश गोरखपुर को पटखनी दी।
वही रौनक पिलुई पवन यादव जहुराबाद, विनोद खटगी वीरेंद्र बहेरी, छोटू भोपलपुर योगेश मलप, हीरा चिलीकहर अमन मलप, प्रमोद जहुराबाद आंचल जगदरा, मंतोष दतहा विजेंद्र बहेरी, नीरज जोगेसरा छोटू बंडसरी, छोटेलाल द्वाबा विनोद खटगी, अंचल जोगेशरा मंतोष रेवती, वीरेंद्र अयोध्या धनंजय गोरखपुर, बिजेंदर बहेरी छोटेलाल द्वाबा, हीरा चिलीकहर मंतोष द्वाबा, अमन मलप डब्लू बलिया, पियूष अलावलपुर रोहित बहदुरा, अमन मऊ अरविंद द्वाबा, जयप्रकाश गोरखपुर छोटेलाल बलिया, बिजेंदर बहेरी अरविंद द्वाबा, भुअर अलावलपुर देवा गाज़ीपुर, पीयूष अलावलपुर अजीत काकरघट्टा, बिहारी सुरेमनपुर व केदार जोगेशरा की कुश्ती बराबर पर रही। आयोजकों द्वारा आए हुए अतिथियों को अंग वस्त्रम देकर भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान कमलेश सिंह हलचल, पूर्व प्रधान संतोष कुमार सिंह, शेषनाथ सिंह, मंदिर व्यवस्थापक मिंटू सिंह, संदीप सिंह, रणजीत सिंह, मनोज सिंह, जोगिंदर सिंह, शिवमंगल सिंह, हरिओम सिंह, राजेश सिंह, संजय सिंह मौजूद रहे दंगल में रेफरी की भूमिका में बबलू सिंह नगरा और हरिंदर पहलवान रघुनाथपुर रहे। आए हुए आगंतुकों का मंटू सिंह ने आभार जताया।
रिपोर्ट - मनु तिवारी


No comments