Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

अब सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी दो दिन छुट्टी


मुंबई। महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार ने बुधवार को राज्य के सभी सरकारी कर्मचारी और अधिकारियों का बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने ऐलान किया कि अब से राज्य सरकार के सभी कर्मचारियों को सप्ताह में दो छुट्टियां दी जाएंगी। इसका मतलब यह हुआ कि अब राज्य के सरकारी नौकर एक हफ्ते में सिर्फ 5 दिन ही काम करेंगे। सरकार के इस ऐलान से सभी विभागों के कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।

बता दें कि बुधवार को महाराष्ट्र सरकार ने राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए सप्ताह में 5 दिन काम को मंजूरी दे दी है। यह फैसला महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक में लिया गया और यह 29 फरवरी से लागू होगा। बता दें कि महाराष्ट्र सरकार के कर्मचारियों को वर्तमान में हर महीने दूसरा और चौथे शनिवार को छुट्टी मिलती थी। इसी बीच महाराष्ट्र के मंत्री उदय सामंत ने बताया कि 19 फरवरी से राज्य के सभी कॉलेज में राष्ट्रगान भी गाना अनिवार्य कर दिया गया है। 6 मार्च को पेश होगा बजट बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से शुरू हो रहा है। उद्धव ठाकरे सरकार का यह पहला बजट सत्र है, प्राप्त जानकारी के मुताबिक 6 मार्च को विधानसभा में राज्य सरकार बजट पेश करेगी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विधानसभा में वित्त मंत्री और उपमुख्यमंत्री अजित पवार व विधान परिषद में वित्त राज्य मंत्री शंभूराज देसाई सुबह 11 बजे बजट पेश करेंगे।


डेस्क

No comments