Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

13 मार्च का राशिफल: आज इन राशियों को मिलने वाला है बड़ा आर्थिक लाभ



मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज आपको अपना दिमाग शांत रखना होगा। विषम परिस्थितियों में आपको समझदारी का परिचय देने की जरूरत है। शत्रुओं से सावधान रहें। झगड़े झंझट से भी दूर रहें अन्यथा मामला तूल पकड़ सकता है और आप कानूनी मामले में लंबे समय के लिए फंस सकते हैं। पिछले कुछ दिनों से आप अपनी किसी नयी परियोजना पर काफी मेहनत कर रहे हैं लेकिन उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिलने से आपको कुछ निराशा हो सकती है। आप धैर्य से काम लें और इतनी जल्दी परिणाम के बारे में न सोचें। आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो पैसों को लेकर आपकी चिंता बनी रहेगी। आज आपको जिस वित्तीय सहायता की उम्मीद थी शायद वो नहीं मिल पाएगा। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। शाम को अचानक घर में मेहमानों का आना हो सकता है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 8
शुभ समय: सुबह 9:30 से दोपहर 12 बजे तक


वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज आप कुछ ज्यादा ही भावुक महसूस करेंगे। मन में कई तरह के विचार आएंगे और आपको नकारात्मकता की अनुभूति होगी। आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें और इस तरह की बातें सोचकर खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से कष्ट न दें। आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के रास्ते में जो अड़चनें आ रही थी आज उनके दूर होने की संभावना है। आज पैसों से जुड़ी समस्याओं का समाधान हो सकता है। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ मिलजुलकर आप काम करेंगे। उच्च अधिकारियों की मदद से जल्द ही आपको कोई बड़ी सफलता मिलने के संकेत मिल रहे हैं। व्यापारियों का दिन काफी व्यस्त रह सकता है। किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने में आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी। दांपत्य जीवन में प्रेम और शांति रहेगी। आपके रिश्ते की मधुरता बढ़ेगी और आपसी समझ में भी इजाफा होगा। योग और ध्यान आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद रहेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 2
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 3:25 तक


मिथुन (मई 20 से जून 20):
पैसों को लेकर आज आप कुछ ज्यादा ही चिंतित रहेंगे। आज आपका पूरा ध्यान पैसे पर ही रहेगा। कुछ समय से आपकी आर्थिक स्थिति में लगातार उतार चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है लेकिन आज आप अपने आर्थिक पक्ष को मजबूत बनाने के लिए नए सिरे से कुछ योजनाएं बना सकते हैं। ज्यादा तनाव के कारण आज आपकी सेहत भी कुछ नरम रहेगी। बेहतर होगा आप स्वयं पर भी ध्यान दें। कामकाज के मोर्चे पर दिन थोड़ा कठिन रहेगा। दफ्तर में काम अधिक रहेगा और समय पर उन्हें पूरा करने का दबाव भी आप पर बना रहेगा। बिजनेस में आपको खास फायदा नहीं मिल पाएग। आप अपने व्यापार को लेकर कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना चाहते हैं तो सोच विचार करके और अपनों से सलाह लेकर ही कदम बढ़ाएं। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बढ़िया रहेगा और आप अपने वैवाहिक जीवन का भरपूर आनंद उठा पाएंगे।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 21
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक


कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कामकाज के लिहाज से दिन अच्छा है। व्यापार में आपके साझेदार आपकी बातों से सहमत रहेंगे और आज आप किसी नयी परियोजना पर काम शुरू कर सकते हैं। आज आप कोई नयी सौदेबाजी कर सकते हैं। पैसों को लेकर आज किसी से आपका वाद विवाद हो सकता है। मगर आज के दिन आप विवादों से दूर ही रहें अन्यथा आप स्वयं के लिए मुसीबत खड़ी कर लेंगे। दफ्तर में आज आप काफी एक्टिव रहेंगे और अपने सभी काम पूरी जिम्मेदारी के साथ खत्म करेंगे। घर में शांति का वातावरण रहेगा और परिजनों के साथ समय बिताकर आप काफी बेहतर महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ-साथ अन्य लोगों से भी बातचीत के दौरान अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करें, नहीं तो आपके रिश्ते बिगड़ सकते हैं। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 38
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक


सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज भाग्य का साथ आपको कम मिलेगा इसलिए हर काम बहुत ही सोच समझकर ही करें। दिमाग शांत रखें और किसी भी तरह का जोखिम उठाने से बचें। पैसों के मामले में आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा न करें क्योंकि आज कुछ हेर-फेर हो सकती है। अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो आपको अपने साझेदार की गतिविधियों पर नजर रखनी होगी। आपको अतिरिक्त धन कमाने का कोई अवसर मिलता है तो उस पर तुरंत फैसला न लें। कामकाज को लेकर आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। दफ्तर में किसी काम को पूरा करने के लिए आपको काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन से जुड़े कुछ कठिन मामले आपके सामने आ सकते हैं। ऐसे मामलों में उलझने की जगह समझदारी से काम लें तो बेहतर होगा। कोई भी फैसला निष्पक्ष होकर लें। सेहत की दृष्टि से दिन ठीक नहीं है। मानसिक अशांति के कारण आपको बेचैनी महसूस हो सकती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 34
शुभ समय: दोपहर 1:45 से रात्रि 9:05 तक


कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
विद्यार्थियों के लिए आज का दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा। हाल ही में दी हुई किसी परीक्षा में आपको जबरदस्त सफलता मिल सकती है। तनाव कम होने से आज आपका मन लगभग हर काम में लगेगा और आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। आज आपके करियर को एक दिशा मिल सकती है। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। व्यापारियों को लाभ मिलने की संभावना है। आज आप अपने कारोबार को विस्तार देने की योजना बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से कोई महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है जो आपका बड़ा वित्तीय फायदा करा सकती है। वैवाहिक जीवन में अशांति रहेगी। आपके जीवनसाथी आपसे कोई बात छिपाने का प्रयास कर सकते हैं जिससे आपके रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
शुभ रंग: हल्का हरा
शुभ अंक: 20
शुभ समय: दोपहर 12:30 से शाम 7 बजे तक


तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
लंबे समय तक व्यापार में उतार चढ़ाव देखने के बाद आज का दिन आपके लिए कुछ फायदेमंद साबित होगा। आज आपका बिगड़ा हुआ काम बन सकता है और जल्द ही इसका उचित लाभ आपको मिलेगा। दफ्तर में अपने अधूरे कार्य निपटाकर आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे और इससे आपके बॉस भी प्रसन्न रहेंगे। पारिवारिक मोर्चे पर कुछ तनाव संभव है। आज घर के सदस्य आपके खिलाफ रह सकते हैं। बेहतर होगा कि आप अपना कोई भी फैसला अपने परिजनों पर थोपने से बचें। आर्थिक स्थिति की बात करें तो आपको अपने खर्चों पर लगाम लगाने की जरूरत है। पानी की तरह अपना पैसा बहाकर आप अपने भविष्य की योजनाओं में बाधा डाल रहे हैं। रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। सेहत आपकी एकदम बढ़िया रहेगी।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 8
शुभ समय: दोपहर 2:25 से शाम 6:45 तक


वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आप व्यापार करते हैं और अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर देना चाहते हैं तो आपको और मेहनत करनी होगी। आपकी रचनात्मकता आपको सफलता दिलाने में मदद कर सकती है। पैसों की बात करें तो आज सभी तरह की चिंताओं को भूलकर अपने लिए कुछ करने का दिन है। आज स्वयं पर कुछ खर्च जरूर करें। आप खरीदारी करने या फिर दोस्तों के साथ घूमने फिरने का आनंद ले सकते हैं। अगर आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है लेकिन आपको अपनी योजनाएं गुप्त रखनी होगी। पैसों से जुड़ी बातें ज्यादा इधर उधर न करें। दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 12
शुभ समय: प्रातः 4:05 से दोपहर 3 बजे तक


धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
दांपत्य जीवन में आज अनुकूलता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्रेम और अपनापन रहेगा। आज आप अपने प्रिय के साथ एक रोमांटिक दिन भी बिता सकते हैं। कामकाज की बात करें तो अगर दफ्तर में आप काम में लगन व उत्साह दिखाएंगे तो आज आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। कुछ मामलों में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। गलत वक्त पर गलत बात कहने से बचें नहीं तो आपको आलोचनाओं का सामना करना पड़ेगा। पैसों की स्थिति ठीक ठाक रहेगी। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई बड़ा व्यावसायिक निर्णय लेने से बचना होगा। प्यार मोहब्बत में आज अपने पार्टनर से कोई भी वादा करने से पहले ठीक से सोच विचार कर लें अन्यथा आपके रिश्ते में दरार आ सकती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 10
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक


मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज का दिन आपके लिए थोड़ा कठिन रहेगा। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें और आज किसी भी तरह के वाद विवाद से दूर रहें अन्यथा आप किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। आपकी किसी से अनबन होती है तो बात को ज्यादा बढ़ने न दें बल्कि समझदारी से परिस्थिति को संभालने का प्रयास करें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। कामकाज के मोर्चे पर भी दिन कुछ ठीक नहीं है। आपको सावधानी बरतनी होगी। आज उच्च अधिकारियों से तालमेल बिठाकर चलें। जोश में आकर ऐसा कोई काम न करें जिससे वरिष्ठों के सामने आपकी छवि खराब हो या फिर बात आपकी नौकरी पर आ जाए। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। घर में शांति का वातावरण रहेगा लेकिन आज जीवनसाथी की तरफ से उम्मीद के अनुसार सहयोग नहीं मिलेगा। तनाव के कारण आप अपनी मानसिक शांति खो रहे हैं। ऐसे में आपको अपनी सोच भी सकारात्मक रखनी होगी।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 38
शुभ समय: सुबह 8:10 से शाम 3:20 तक


कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
पैसों से जुड़ी चिंता बढ़ सकती है। पुराने कर्ज आज आपको परेशान कर सकते हैं। संभावना है कि आज लेनदार आप पर काफी दबाव बनाएं। इस समय आपको धैर्य से काम लेना होगा। पैसों के मामले में आपको बहुत ही सोच समझकर अपने निर्णय लेने होंगे। आपका चिड़चिड़ा स्वभाव आपकी सबसे बड़ी कमी है। आपको अपने व्यवहार में थोड़ा बदलाव लाने की जरूरत है। आप महसूस करेंगे कि चीजें अपने आप आपके पक्ष में रुख कर रही हैं। कामकाज के मोर्चे पर दिन शानदार रहेगा। दफ्तर में आप पूरी मेहनत से अपने काम पूरे करेंगे और अपने बेहतर प्रदर्शन के लिए तारीफें भी बटोरेंगे। आप एक अच्छे टीम लीडर हैं और यह बात आज आपके वरिष्ठ और बॉस भी स्वीकार करेंगे। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों के साथ आज का दिन बढ़िया गुजरेगा। स्वास्थ्य का मामला आज कुछ ठीक नहीं रहेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 5
शुभ समय: दोपहर 2:15 से रात्रि 10:10 तक


मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
वैवाहिक जीवन में प्रेम और शांति रहेगी। आज आपके जीवनसाथी का बर्ताव कुछ अलग ही रहेगा। उनका यह अंदाज देखकर आज आपकी कुछ पुरानी यादें एक बार फिर ताजा हो जाएंगी। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। आज बच्चों से जुड़ी कोई बड़ी खुशखबरी आपको मिल सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। धन कमाने का एक बड़ा मौका आपके हाथ लग सकता है। आज आपको किसी कीमती वस्तु की भी प्राप्ति हो सकती है। पिता द्वारा आज आपको कोई खास उपहार मिल सकता है। आपके कामकाज की बात करें तो आज आप काम को अलग रखकर थोड़ा मौज मस्ती करेंगे। इसमें दोस्तों का साथ मिलने से आपकी खुशियां दोगुनी हो जाएंगी। इस बात का भी ध्यान रखें कि आप अपने अधूरे कार्यों को ज्यादा समय के लिए न टालें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक

डेस्क

No comments