होली के दिन हुई दो पक्षो के विवाद में कुल 27 लोगो पर मुकदमा
बांसडीह, बलिया : कोतवाली क्षेत्र के राजपुर गांव में मंगलवार को होली के दिन दो पक्षो में हुई मारपीट में दोनों तरफ से कुल 27 लोगो पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि एक पक्ष सचितानन्द रावत पुत्र मदन रावत की तहरीर पर कुल दस लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया हैं। जिनमे त्रिपुरारी, श्यामसुंदर, चन्दन, आशीष, आदित्य, भोला,सुनील,गुड्डू, अभिषेक, सुरेंद्र पर धारा 147,148,323,504,506,308,व एससी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया हैं।
वही दूसरी तरफ रामबिलास बिंद की तरफ से कुल 17 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया हैं।जिनमे मणिबहादुर सिंह,मुन्ना सिंह,जगबिजय सिंह,त्रिभुवन नारायण सिंह,शक्ति प्रताप सिंह,बबलू सिंह,बलवंत सिंह,परमजीत सिंह,प्रकाश सिंह,दिवाकर सिंह,गुड्डू सिंह,रिंकू सिंह,अभिमन्यु सिंह,प्रशांत सिंह,मुन्ना सिंह ,अशु सिंह,रिशु सिंह हैं जिनके खिलाफ 147,148,149,323,452 हैं।
बता दे कि होली के दिन दो पक्षो में किसी बात को लेकर आपस मे विवाद हो गया था। होली के दिन हुई मारपीट से पूरा गांव सकते में है। वहा पर होली के दिन ही पीएसी लगाई गई थी।लेकिन माहौल अब शांत हो रहा है।
रिपोर्ट : रविशंकर पांडेय
No comments