Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन का जन्मदिन धूमधाम से मना


 

मनियर, बलिया । मनियर इंटर कॉलेज के प्रबंधक व जिला  कोआपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन कमलेश कुमार सिंह का जन्मदिन बुधवार की रात कस्बा स्थित उनके आवास पर धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न दलों के राजनेता पदाधिकारी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। 


सिंह के केक काटने के बाद उपस्थित जनसमुदाय ने उन्हें दीर्घायु होने की कामना की व बधाई दी। इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व विधायक भगवान पाठक, कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राजीव उपाध्याय,सच्चिदानंद तिवारी,भाजपा के देवेंद्र नाथ त्रिपाठी, जितेंद्र तिवारी ,मनियर इंटर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य मेजर दिनेश सिंह, प्रधानाचार्य हरेराम सिंह, प्रधान संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीनिवास मिश्र ,को ऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ,भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विनोद शंकर दुबे ,मनियर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हरेराम सिंह ,बंधू गोंड़, भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुतांशु गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह, प्रभु नाथ उपाध्याय, कन्हैया सिंह, मनियर के पूर्व चेयरमैन प्रदीप गुप्ता, कांग्रेस पार्टी के जयप्रकाश यादव, व्यास मुनि उपाध्याय, सीताराम सिंह, लाल सिंह,तथा मनियर इंटर कॉलेज के शिक्षक गण, प्रधान गण एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य गण उपस्थित थे।



रिपोर्ट : राममिलन तिवारी

No comments