Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पुलिस की मौजूदगी में खुले बाजार लोगो ने की खरीदारी


बैरिया (बलिया): लॉकडाउन के घोषणा के 48 घंटे बाद खुले बाजार में लोगों ने अपने आवश्यकतानुसार आवश्यक खरीदारी की और निर्धारित समय से अपने घरों को चले गए। विगत 24 मार्च को प्रशासन द्वारा पूरे बाजार को बंद करा दिया गया। वहीं 25 मार्च को भी दवा दुकानों के अलावा और कोई दुकान नहीं खुली। पुलिस प्रशासन द्वारा बुधवार के देर रात ध्वनि विस्तारक यंत्र से सूचित किया गया कि लालगंज बाजार की किराना व सब्जी की दुकानें सुबह सात बजे से लेकर 11 बजे तक खुलेगी। लोगों अपने आवश्यकता के अनुसार सामानों की खरीदारी कर लें। पुलिस की मौजूदगी में खुले बाजार में लोगों ने उचित मूल्य पर खरीदारी की।
                                       


रिपोर्ट : वी चौबे

No comments