Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

तेज रफ्तार अनियंत्रित डीसीएम पलटने से सात घायल


रसड़ा(बलिया) : बलिया लखनऊ राजधानी मार्ग पर रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के भगत सिंह तिराहा पर मंगलवार की देर रात होली के दिन तेज रफ्तार डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गई। जिस पर सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
आनन फानन में सभी घायलों को सीएचसी रसड़ा पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान एक वृद्धा की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।



जानकारी के मुताबिक डीसीएम बैरिया से आलू की खुदाई कर मजदूर डीसीएम से अपने गांव आ रहे थे। तेज रफ्तार डीसीएम भगत सिंह तिराहे पर तीव्र  मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। घायल सवार मजदूरों के चीखने चिल्लाने की आवाज सुन आसपास के लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घायलों में जाम निवासी आशा उम्र (59) पत्नी रामनाथ, मनीषा (17) पुत्री रमेश, महेंदी (58) पत्नी राम स्नेही, लखिया (39) पत्नी रामस्नेही, उर्मिला (41) पत्नी सुभाष, मुन्ना (13) पुत्र सुभाष, ताड़ी बड़ागांव निवासी सलोनी (16) पुत्री राधेश्याम गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर अवस्था में आशा को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।



रिपोर्ट : पिन्टू सिंह

No comments