Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

लॉकडाउन में हुई शादी: मास्क लगा दूल्हा-दुल्हन ने लिए फेरे, दो घंटे में हुई विदाई


  • यह तस्वीर यमुनानगर के ममीदी गांव की है। यहां शुक्रवार को एक शादी हुई, जिसमें दोनों पक्ष के 5-6 लोग शामिल हुए। इस गांव में दो कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं।यह तस्वीर यमुनानगर के ममीदी गांव की है। यहां शुक्रवार को एक शादी हुई, जिसमें दोनों पक्ष के 5-6 लोग शामिल हुए। इस गांव में दो कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं।
यमुनानगर. लॉकडाउन के बीच जब लोग घर से बाहर भी सोच-विचार कर निकल रहे हैं, ऐसे में यमुनानगर के ममीदी गांव में दूल्हा-दुल्हन ने सात फेरे ले लिए। इस गांव में दो कोरोना मरीज मिले थे लेकिन दूल्हा और दुल्हन दोनों के परिजनों ने जिला प्रशासन को गुहार लगाई तो उन्हें चंद लोगों के साथ शादी की रस्म पूरी करने की अनुमति दे दी। तभी महज दो घंटे के अंदर पुलिस की मौजूदगी में पूरा कार्यक्रम निपट गया।

यमुनानगर के ही खारवन गांव का गुलशन चार लोगों के साथ ममीदी गांव में बारात लेकर पहुंचा। लड़की मोनिका की तरफ से भी महज 4 लोग ही शामिल हुए। गांव के नजदीक जम्मू कॉलोनी में दोनों ने फेरे लिए। फर्कपुर थाने की पुलिस मौके पर मौजूद रही। सबसे खास बात ये रही की दूल्हे और दुल्हन दोनों ने चेहरे पर मास्क लगा रखा था। महज दो घंटे के अंदर लड़की को विदा कर दिया। कोरोना के चलते आनन-फानन में सब निपटाना पड़ा।
साभार- डीबी



No comments