Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

30 मई का राशिफल:इस राशि वालों को मिल सकती है आज ये खुशखबरी, बदल जाएगी जिंदगी


मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। कुछ चीजें आपकी उम्मीद के अनुसार नहीं होगी। ऐसे में आपको काफी निराशा हो सकती है। हालांकि निराश और उदास होने से कोई फायदा नहीं है। आपको अपनी ओर से भरपूर प्रयास करते रहना चाहिए। आप नौकरीपेशा हैं और कोई परेशानी आ रही है तो आपको अपने उच्च अधिकारियों से बात करनी चाहिए। इस तरह तनाव में रहकर काम करने से आपके प्रदर्शन में भी गिरावट आ सकती है जिसका गलत नतीजा आने वाले समय में आपको भुगतना पड़ सकता है। बेहतर होगा कि आप समय रहते परिस्थिति को संभाल लें। आर्थिक मोर्चे पर आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो जाएगा जिससे आर्थिक फायदा मिलने का योग बन रहा है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 8

शुभ समय: सुबह 8:30 से दोपहर 3 बजे तक



वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आपका भाग्य पक्ष मजबूत रहेगा और आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। आपके कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों की तरक्की का योग बन रहा है। उच्च पद की प्राप्ति के साथ आमदनी में भी वृद्धि की संभावना दिखाई दे रही है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। हालांकि अधिक लाभ के चक्कर में आप चालाकी भरी योजनाओं में फंसने से बचें। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। घर का वातावरण शांत रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में यदि कड़वाहट चल रही है तो उनकी नाराजगी दूर करने के लिए दिन अच्छा है। अगर आप अविवाहित हैं तो आज आपके लिए विवाह का कोई प्रस्ताव आ सकता है और जल्द ही आप शादी के बंधन में बंध सकते हैं। सेहत की बात करें तो आज आपको मानसिक प्रसन्नता की अनुभूति होगी और शारीरिक रूप से भी आप काफी तंदुरुस्त रहेंगे।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 24

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक



मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज आपने जो भी लक्ष्य निर्धारित किया है उसे पूरा करने के लिए आपको काफी कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को अपने उच्च अधिकारियों से कोई महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप उनकी बातों पर जरूर गौर करें। अगर आप व्यापार करते हैं और विदेशी कंपनियों के उत्पाद खरीदते और बेचते हैं तो आज आपके हाथ निराशा ही लगेगी। आपके अटके हुए काम बनने के आसार कम ही नजर आ रहे हैं। पारिवारिक जीवन की बात करें तो हद से ज्यादा क्रोध करना आपके लिए ठीक नहीं है। इससे रिश्तों में दूरियां आ सकती हैं। खासतौर पर आपको अपने जीवनसाथी का सम्मान करना चाहिए। सेहत का मामला आज ठीक-ठाक रहेगा। अगर आप पर्याप्त आराम करते हैं तो कोई बड़ी समस्या नहीं होगी।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 19

शुभ समय: सुबह 9:45 से दोपहर 3 बजे तक



कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आपको अपनी सेहत का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। अगर आप पहले से ही बीमार चल रहे हैं तो समय पर अपनी दवाइयां लें। साथ ही आपको आराम पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। आप लापरवाही करते हैं तो इसका बुरा परिणाम आपको भुगतना पड़ सकता है। यदि आपके पारिवारिक जीवन में अशांति है तो आपके स्वभाव में जरा सा बदलाव घर का माहौल बदल सकता है। अपने बड़ों को सम्मान दें और छोटों के साथ प्यार से पेश आएं। माता-पिता के विचारों को महत्व दें, आपको उनका सानिध्य प्राप्त होगा। यदि आज आप किसी को कोई सलाह देते हैं तो सोच समझकर ही अपनी बात रखें, नहीं तो आप खुद ही मुश्किल में पड़ सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ खास नहीं है। अचानक कोई बड़ा खर्चा हो सकता है।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 30

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक



सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अगर आप नौकरी करते हैं और आपके पास कई ऐसे काम हैं जिन्हें आपको समय पर निपटाने हैं तो जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचें अन्यथा आपका बना बनाया काम बिगड़ सकता है। बेहतर यही होगा कि आप एक अच्छी योजना के अनुसार ही सारे काम पूरे करने की कोशिश करें। इससे आपका दबाव भी कम होगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन तनावपूर्ण रहेगा। हाथ में आया हुआ ऑर्डर आपसे वापस लिया जा सकता है। ऐसे में आपका भारी नुकसान हो सकता है। इस समय आपको धन का निवेश भी सोच समझकर करना चाहिए। निजी जीवन की बात करें तो व्यस्त रहने के कारण आज आप परिवार को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। आपकी यह बात जीवनसाथी को नाराज कर सकती है। बेहतर होगा कि आप वीकेंड पर अपने परिवार के लिए कुछ बढ़िया प्लान करें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: प्रातः 6 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक



कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज आपको अपने कठिन परिश्रम का फल मिल सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। इसके अलावा यदि आपकी नौकरी अस्थाई है तो आज स्थाई होने की खुशखबरी आपको मिल सकती है। आपका मन प्रसन्न रहेगा और आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। अगर आप डेयरी उत्पाद, कपड़ा, कॉस्मेटिक या लोहे का व्यापार करते हैं तो आज अच्छे मुनाफे की उम्मीद कर सकते हैं। पैसों की स्थिति में उछाल आएगा। अचानक धन प्राप्ति का योग बन रहा है। अगर आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए दिन अच्छा है। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। परिजनों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। आज माता-पिता के साथ समय बिताकर आपको काफी अच्छा महसूस होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन बढ़िया है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 23

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक



तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

यदि हाल ही में आपने कोई नया व्यापार शुरू किया है तो आज के दिन आपको एक नई चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। कुछ कानूनी अड़चनें आपका बनता हुआ काम बिगाड़ सकती है। बेहतर होगा आप धैर्य से काम लें। वहीं नौकरी करने वाले लोगों को आज अपने व्यवहार में नरमी रखनी होगी अन्यथा उच्च अधिकारियों के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। पैसों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। हालांकि छोटे मोटे खर्चे हो सकते हैं लेकिन इससे कोई बड़ी परेशानी नहीं होगी। जीवनसाथी का लापरवाह रवैया आपको उदास कर सकता है। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपको नजरअंदाज कर रहे हैं। ऐसे में बेहतर यही होगा कि आप बातचीत के द्वारा इस समस्या का समाधान करने की कोशिश करें। आपकी सेहत की बात करें तो अगर आप थायराइड के मरीज हैं तो आज आपको अधिक सचेत रहना होगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 19

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक



वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

केवल भाग्य के भरोसे बैठने से ही आपको सफलता नहीं मिलेगी। इसके लिए आपको कर्म करना होगा और मेहनत करने में पीछे न हटें। इस समय आपको अपना पूरा ध्यान अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर लगाना चाहिए। वाद-विवाद से दूर रहें अन्यथा आज आपको बड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है। इससे आपका नुकसान भी हो सकता है। यदि काम के सिलसिले में आज आपको यात्रा करनी पड़े तो बेहतर यही होगा कि आप पूरी सावधानी बरतें। हालांकि ग्रहों की चाल इस बात का संकेत दे रही है कि आपकी यह यात्रा शुभ रहेगी। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। परिजनों के साथ तालमेल बेहतर होगा। बड़े भाइयों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 36

शुभ समय: सुबह 9:55 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक



धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अगर आप नौकरी करते हैं और वर्तमान स्थिति को देखते हुए नौकरी छोड़ अपना खुद का व्यापार करना चाहते हैं तो आपको अपनी इस योजना पर काम शुरू कर देना चाहिए। इसमें आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक मोर्चे पर कुछ सुधार संभव है। अगर आप बैंक से लोन लेने का प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर पारिवारिक जीवन में तनाव संभव है। आपके माता पिता आज आपसे नाखुश रहेंगे। यदि आपके किसी फैसले से वे असहमत हैं तो आपको शांति से उन्हें अपनी बात समझाने की कोशिश करनी चाहिए। वे आपके पक्ष को जरूर समझेंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो ज्यादा तले भुने और मसालेदार भोजन से परहेज करें अन्यथा आज पेट से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 20

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से रात्रि 8 बजे तक



मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज के दिन आपको बड़ी राहत मिल सकती है। परिस्थितियों में सुधार आएगा और चीजें आपके पक्ष में रुख कर सकती हैं। आप नौकरी करते हैं तो सहकर्मियों के साथ तालमेल बेहतर होगा और आपको काम करने का एक अलग ही आनंद महसूस होगा। आज उच्च अधिकारियों की ओर से भी पूरा सहयोग आपको मिलेगा। वहीं दूसरी ओर व्यापारियों को आज उम्मीद से ज्यादा फायदा मिलने की संभावना है। पैसों के मामले में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप अपने बजट के अनुसार ही चलें। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्या का आज अंत होगा। आज जीवनसाथी के बर्ताव में नरमी रहेगी और वे आपके साथ बहुत ही प्यार से पेश आएंगे। आपके लिए भी अच्छा यही होगा कि अपनी नाराजगी भूलकर एक नई शुरुआत करने की कोशिश करें। सेहत का मामला आज ठीक रहेगा।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 16

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक



कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज काम का बोझ कुछ अधिक रहेगा जिससे आप काफी तनाव में रहेंगे। आज किसी सहकर्मी के साथ भी आपकी कहासुनी हो सकती है। बेहतर यही होगा कि आप इस तरह की बातों में पड़कर अपना कीमती समय नष्ट न करें, इससे आपका काम और छवि दोनों प्रभावित होंगे। व्यापारियों को अपने सभी फैसले सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है। आज जीवनसाथी के साथ अधिक समय व्यतीत करने का प्रयास करें। यदि आपके वैवाहिक जीवन में काफी उथल-पुथल चल रही है तो आपके लिए बेहतर यही होगा कि एक दूसरे को आप फिर से समझने की कोशिश करें। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहेगा। अनावश्यक खर्चों से बचने की कोशिश करें।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 2

शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक



मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

खुदरा व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है। आपको कोई बड़ा मुनाफा मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को भी आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपकी वेतन वृद्धि की इच्छा पूरी होने की प्रबल संभावना है। आपको किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका भी मिल सकता है। यदि पैसों की कमी के कारण आपका कोई काम रुका हुआ है तो उसे पूरा करने के लिए दिन अच्छा है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो आपको अपने छोटे भाई बहनों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। हो सकता है वह अपने मार्ग से भटक रहे हैं। बेहतर होगा कि आप उनका सही मार्गदर्शन करें। स्वास्थ्य की बात करें तो आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। खाने-पीने में किसी भी तरह की लापरवाही न करें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 10

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक





डेस्क


No comments