Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

दो पक्षों में हुई मारपीट में महिला सहित आठ घायल


रेवती (बलिया) स्थानीय थाना क्षेत्र के भोजछपरा में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षो के बीच हुई मारपीट की घटना में एक महिला सहित आठ लोग घायल हो गए।सभी घायलो का उपचार सीएचसी रेवती पर कराया गया।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि वर्षो से राजदेव और जय प्रकाश के बीच दस बीघे जमीन के बटवारे का विवाद चल रहा है।बीते माह राजस्व विभाग ने पैमाइश भी किया लेकिन विवाद का पटाक्षेप नहीं हो सका।बुधवार के दिन भी एक पक्ष की महिलाए अपने डेरे से घर की तरफ आ रही थी।इसी बीच आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग रास्ते में महिलाओं के साथ मारपीट करने लगे।फलस्वरुप दोनो पक्ष के लोग आमने सामने हो गए तथा मौके पर जम कर ईंट पत्थर चला।इस घटना में एक पक्ष के 40 वर्षीय राजदेव,21 वर्षीय रामकुमार,25 वर्षीय मुन्नी तथा दूसरे पक्ष के 24 वर्षीय जयप्रकाश,52 वर्षीय शिवधन,49 वर्षीय योगेन्द्र,46 वर्षीय सुगंधी और कमलेश घायल हो गए।घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच कर एसआई परमानंद त्रिपाठी ने स्थित को नियंत्रित किया।पुलिस का कहना है कि दोनो पक्षो ने एक दूसरे के विरुद्ध तहरीर दिया हैं।विधिक कार्यवाही किया जा रहा हैं।


पुनीत केशरी

No comments