Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

22 जुलाई का राशिफल : आज इन राशि वालों को मिलेंगे अच्छे परिणाम




मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज आपको स्वार्थी लोगों से बचकर रहने की सलाह दी जाती है। वे आपकी उदारता का गलत फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो उच्च अधिकारियों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। हो सकता है आपके कुछ सहकर्मी आपके विरुद्ध खड़े रहें। आप व्यापार करते हैं तो आर्थिक समस्याओं के कारण आज मन कुछ परेशान रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। अगर आप ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं तो आज आपको कोई बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आपको अपने प्रिय का प्रेम और सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। आप छोटी-छोटी बीमारियों से परेशान रहेंगे।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 7
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक


वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आर्थिक मोर्चे पर आज आपके सामने कोई बड़ी समस्या आ सकती है। आप समझ नहीं पाएंगे कि इस परेशानी से कैसे निकला जाए। हालांकि इस समय आपको धैर्य का दामन थामे रहना होगा क्योंकि जल्द ही आपकी इस समस्या का अंत होगा। आज आपको कोई भी बड़ा आर्थिक फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। आपका गुस्सैल स्वभाव आपके घरेलू जीवन में परेशानियों का कारण बन सकता है। बेहतर होगा आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। कामकाज की बात करें तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा लेकिन मानसिक तनाव के कारण आप अपने काम पर ठीक से ध्यान नहीं दे पाएंगे। ऐसे में आपको काफी झुंझलाहट महसूस होगी। आपको अपनी सारी चिंताओं को भूलकर अपने काम पर ध्यान देना चाहिए।
शुभ रंग: हल्का गुलाबी
शुभ अंक: 12
शुभ समय: दोपहर 12:40 से शाम 6:10 बजे तक


मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज मन में कई तरह के सवाल उठेंगे और आप दुविधा में रहेंगे। आपको अपने इन सवालों का जवाब खुद ही ढूंढना होगा। मानसिक उथल-पुथल से बचने के लिए आपको ध्यान का सहारा लेना चाहिए। कामकाज की बात करें तो ग्रहों की स्थिति अच्छे संकेत दे रही है। मार्केटिंग से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने के आसार हैं। आज आप किसी नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं जिससे आपका काम तेजी से आगे बढ़ेगा। डेरी का कारोबार करने वाले लोगों को बड़ा मुनाफा मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर में शांति का वातावरण रहेगा। आज आपके जीवनसाथी आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं। यदि इस समय आप उनकी इस मांग को पूरा नहीं कर पा रहे हैं तो आपको उन्हें प्यार से समझाने की कोशिश करनी चाहिए। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 15
शुभ समय: दोपहर 2:30 से शाम 7:40 तक


कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
निजी जीवन में आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आज जीवनसाथी के साथ आपका कोई बड़ा झगड़ा या बहसबाजी हो सकती है। ऐसे में आप काफी तनाव में रहेंगे। आपको सलाह दी जाती है कि आप इस तरह की बातों से बचने की कोशिश करें। किसी के बहकावे में न आएं और सुनी सुनाई बातों पर भरोसा न करें। इस समय आपको अपने प्रिय को समझने की कोशिश करनी चाहिए। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। बेहतर होगा आप अपनी जिम्मेदारियों को बोझ न समझें और मन लगाकर अपना काम करें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज आप पुराना उधार चुकाने में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो ज्यादा तनाव आपके लिए घातक साबित हो सकता है इसलिए बेवजह की बातों को सोचकर आप अपनी मानसिक शांति भंग न करें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 11
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक


सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज आपको अपनी वाणी में विनम्रता रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप अनावश्यक वाद-विवाद में पड़कर अपना कीमती समय नष्ट कर बैठेंगे। दफ्तर में कार्यभार अधिक रहेगा। ऐसे में आपको अपना पूरा ध्यान अपने काम पर लगाने की जरूरत है। आज आपका ध्यान काम से इधर उधर भटक सकता है। ऐसा करने से आपका ही नुकसान होगा इसलिए आपको इससे बचने की सलाह दी जाती है। व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। सब कुछ आपकी योजना के अनुसार ही चलेगा। आज आपके हाथ कोई नया काम भी लग सकता है। पैसों की बात करें तो आज आर्थिक अस्थिरता की आशंका है। अगर आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए समय अनुकूल नहीं है। सेहतमंद रहने के लिए आपको तनाव मुक्त रहना होगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 33
शुभ समय: सुबह 8:20 से दोपहर 3:05 तक


कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। सबसे पहले बात करते हैं आपके स्वास्थ्य की तो आज आपकी सेहत एकदम बढ़िया रहेगी और आप ज्यादा मेहनत वाले काम आसानी से कर पाएंगे। आज आप तनाव मुक्त भी रहेंगे। परिजनों के साथ आप ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे। जीवनसाथी के साथ आप काफी खुशी महसूस करेंगे। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आज आप अपने किसी करीबी मित्र की आर्थिक रूप से मदद भी कर सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर आज किसी तरह की समस्या नहीं आएगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में ऐसा कोई काम न करें जिससे वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपका तालमेल बिगड़ जाए। खुद पर भरोसा रखें और अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 6 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक


तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
निजी जीवन में स्थिति सामान्य होती नजर आ रही है। जीवनसाथी का गुस्सा शांत होगा और वे आपके साथ काफी प्यार से पेश आएंगे। आपको भी अपनी नाराजगी भूलकर मामले को खत्म कर देना चाहिए। आर्थिक मोर्चे पर कुछ परेशानियां आ सकती हैं। आपके बढ़ते हुए खर्च आपकी चिंता का कारण बन सकते हैं। इस समय बचत कर पाना आपके लिए थोड़ा मुश्किल होगा। विपरीत परिस्थितियों में आपको अपने परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा जिससे आपका आत्मविश्वास बना रहेगा। कामकाज की बात करें तो खुद पर काम का ज्यादा दबाव डालकर आप अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ न करें। इस समय आपको अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देनी होगी।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 17
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 3:20 तक


वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
कामकाज की बात करें तो कल की तरह आज भी आपको पूरी मेहनत और मन लगाकर काम करने की जरूरत है। इस समय काम के प्रति जरा सी भी लापरवाही आपके लिए ठीक नहीं है। व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। अतीत में किए हुए किसी निवेश का अच्छा फायदा आपको मिल सकता है। यदि व्यापार से संबंधित कोई समस्या चल रही है तो आज उसका भी समाधान हो जाएगा। पारिवारिक जीवन में आज कुछ उथल पुथल रहेगी। परिजनों के साथ आज किसी बात को लेकर आपकी कहासुनी हो सकती है। घर के सदस्य आपके किसी फैसले से सहमत नहीं रहेंगे। सेहत की बात करें तो जितना हो सके ठंडी चीजों से बचें। इस समय आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक रोगों को न्योता दे सकता है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 21
शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 10 बजे तक


धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज मन अशांत रहेगा। अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने में आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप धैर्य से काम लें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को धन लाभ होने की प्रबल संभावना है। आपके वेतन में वृद्धि हो सकती है। व्यापारियों के लिए आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। अच्छा यही होगा कि आज आप कोई भी बड़ा आर्थिक लेन देन न करें। आज बड़े भाई के साथ मनमुटाव संभव है। ऐसे में आपको अपने व्यवहार का खास ध्यान रखने की जरूरत है। स्वास्थ्य की बात करें तो इस समय आपको घर हो या शरीर साफ सफाई का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। इससे आप कई बीमारियों से बचे रहेंगे।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 7
शुभ समय: सुबह 10 बजे से 12 बजे तक


मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
यदि आपके जीवन में कोई बड़ी समस्या चल रही है तो आप ईश्वर के प्रति अपनी आस्था मजबूत रखें और खुद पर भरोसा करें। जल्द ही आपकी यह परेशानी दूर होगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन तनावपूर्ण रहेगा। उच्च अधिकारी आपके द्वारा किए हुए कार्यों से संतुष्ट नहीं रहेंगे। आपको दी हुई कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आपसे वापस ली जा सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को जल्दबाजी में कोई भी सौदेबाजी न करने की सलाह दी जाती है। विपरीत परिस्थितियों में जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आपके प्रिय का प्रेमपूर्ण व्यवहार आपका तनाव कम करने में मदद करेगा। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 2
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक


कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
पैसों के मामले में आज के दिन आपको बहुत ही संभल कर रहने की सलाह दी जाती है। यदि आज आपसे कोई उधार मांगने आता है तो उसकी जरूरत को देखते हुए ही आप उसकी मदद करें अन्यथा लंबे समय तक के लिए आपका पैसा अटक सकता है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। आपकी शिक्षा में आ रही कोई बाधा दूर होने से एक बार फिर आप मन लगाकर पढ़ाई कर पाएंगे। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। परिजनों के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरेगा। माता पिता का स्नेह और आशीर्वाद मिलने से मन काफी प्रसन्न रहेंगे। सेहत की बात करें तो यदि आप अपने बढ़ते वजन को लेकर परेशान हैं तो आप घर पर ही रोजाना व्यायाम करते रहें।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 9
शुभ समय: दोपहर 1:55 से शाम 6:50 तक


मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज आप स्वयं को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे। यदि आप अपनी इस ऊर्जा को अच्छे कार्यों में लगाएंगे तो इसका उचित लाभ आपको जरूर मिलेगा। दफ्तर के कार्यों को करने में किसी तरह की जल्दबाजी न करें। यदि आप छोटी-छोटी गलतियां करते रहेंगे तो इससे वरिष्ठ अधिकारियों के सामने आपकी छवि बिगड़ सकती है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। मुमकिन है वे आपके किसी कार्य में बाधा डालने की कोशिश करें। घर में कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। पैसों को लेकर आज जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। आपके लिए अच्छा यही होगा कि आप अपने गुस्से पर काबू रखें और ऐसा कोई काम ना करें जिससे आपके रिश्तो में दूरियां आ जाए।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 21
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 7:20 तक


डेस्क

No comments