Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पौधरोपण कर मनाया संगठन का स्थापना दिवस



 सिकंदरपुर। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के 21वें स्थापना दिवस के अवसर पर सिकंदरपुर तहसील इकाई के पदाधिकारियों ने तहसील अध्यक्ष आरिफ अंसारी, महामंत्री लड्डन भाई, अभिषेक तिवारी व उपाध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता के नेतृत्व में तहसील क्षेत्र के  21 स्थानों पर पौधरोपण किया। जिसमें छतिवन, नीम, जामुन, शीशम, सागौन आदि पौधे शामिल रहे। 

इस दौरान भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय संस्थापक डॉ श्री भगवान प्रसाद उपाध्याय के 65 वें जन्मदिन पर उनके शतायु जीवन की कामना किया तथा विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ निरंतर प्रगति करते हुए पूरे विश्व में सफलता की कृति का पताका फहराएगा। 

पौधरोपण करने वालों में प्रमुख रूप से संजीव सिंह, गोपाल प्रसाद, जितेंद्र राय, विनोद कुमार यादव, हेमन्त राय, रजनीश श्रीवास्तव, नुरुल होदा खान, सुनील कुमार शर्मा, शैलेंद्र कुमार,  दानिश अंसारी, सुहेल आदि मौजूद रहे।


*संगठन के स्थापना दिवस पर हुआ पौधारोपण*



नगरा, बलिया। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के 21 वें स्थापना दिवस पर बुधवार को संगठन के तहसील इकाई रसड़ा द्वारा जनता ग्राम विकास संस्थान परिसर सहित विभिन्न स्थानों पर संगठन के जनपदीय महामंत्री दिग्विजय सिंह एवं तहसील अध्यक्ष संतोष द्विवेदी के नेतृत्व में आंवला, आम आदि का पौधारोपण किया गया। 

 पौधरोपण के बाद दिग्विजय सिंह ने कहा कि पर्यावरण का संतुलन निरंतर बिगड़ रहा है जिसको संतुलित करने के लिए वृक्ष लगाना सर्वोत्तम कार्य है।

जीवन के लिए हरियाली जरूरी है तो पेड़ पौधा लगाना भी जरूरी है।तहसील अध्यक्ष संतोष द्विवेदी ने कहा कि पर्यावरण विकास की दौड़ में प्रदूषित होता जा रहा है,जिसका संतुलन जरूरी है। हरियाली जीवन का आधार है। संगठन स्थापना दिवस को हरियाली के रूप में मना रहा है।इस अवसर पर पत्रकार रमेशचंद गोड़,समाजसेवी उमेशचंद कुशवाहा, डॉ शाशिप्रकाश कुशवाहा, शैलेन्द्र कुमार सिंह, अवनीश सिंह, रामेश्वर प्रजापति आदि लोग उपस्थित रहे।
                                    


रिपोर्ट-हेमंत राय, संतोष द्विवेदी

No comments