Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

योगी सरकार के खेल मंत्री और फेफना से विधायक उपेंद्र तिवारी हुए कोरोना संक्रमित



लखनऊ. कोरोना की रफ्तार रोकने के लिए शुक्रवार रात 10 बजे से 13 जुलाई सुबह पांच बजे तक के लिए प्रदेशव्यापी प्रतिबंध लगाया गया है। लेकिन हालात बद्तर होते जा रहे हैं। बाते 24 घंटे में योगी सरकार के दूसरे मंत्री की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शनिवार सुबह जहां होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान संक्रमित मिले थे, वहीं आज सुबह युवा कल्याण मंत्री उपेंद्र तिवारी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। स्वास्थ्य विभाग अब उन मंत्रियों की जानकारी जुटाने में लगा है जो उपेंद्र और चेतन चौहान के संपर्क में आए थे।

*अब तक सरकार के तीन मंत्री मिले पॉजिटिव*

राज्य में अब तक 35,103 संक्रमित केस मिल चुके हैं। शनिवार से अब तक 25 की मौत हुई है। मृतकों में हरदोई जिले में तैनात सीओ नागेश मिश्र भी शामिल हैं। जिसके बाद मृतकों की संख्या 913 पहुंच चुका है। शनिवार को रिकॉर्ड 1403 संक्रमित मिले थे। यूपी सरकार के अब तक चार मंत्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हाल ही में आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। वहीं, सपा एमएलसी सुनील सिंह साजन भी कोरोना पॉसिटिव पाए हैं।

*कोरोना संक्रमित सीओ की मौत*

रविवार को हरदोई जिले में सीओ हरियावां (सदर) नागेश मिश्रा की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई। नागेश मिश्रा कोरोना की पुष्टि होने के बाद लखनऊ पीजीआई में भर्ती थे। तीन दिन पहले नागेश में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। हरदोई में हरियावां सर्किल के सीओ नागेश मिश्रा करीब दस दिन पहले बीमार हो गए थे। निमोनिया होने पर उनका इलाज चल रहा था। इसी बीच जिला अस्पताल में उनका ट्रूनेट कोरोना टेस्ट कराया गया, जोकि निगेटिव आया। इसके बाद भी हालत में सुधार न होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। यहां कोरोना जांच में उनका टेस्ट पॉजिटिव आया। हालत में सुधार न होता देख शनिवार को उनको किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज से संजय गांधी पीजीआई में शिफ्ट किया गया। जहां वह वेंटिलेटर पर थे। रविवार की सुबह उनका निधन हो गया। नागेश मिश्रा सीओ के पहले हरदोई में शहर कोतवाल के अलावा सांडी, पिहानी में कोतवाल भी रहे।
*लखनऊ में 202 केस बढ़े, 2138 पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा*
शनिवार को राजधानी लखनऊ में 202 नए मरीज मिले थे। यह अब तक एक दिन में सर्वाधिक केस रहा। ऐसे में शहर में कुल मरीजों का आंकड़ा 2138 पहुंच गया। वहीं केजीएमयू में इलाज करा रहीं 44 वर्षीय महिला का निधन हो गया है। जानकीपुरम निवासी महिला को सांस की समस्या थी। हालत गंभीर होने पर उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर भी रखा गया। मगर, बचाया नहीं जा सका। सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल के मुताबिक, शहर में मृतकों की संख्या 28 हो गई है। लखनऊ में शनिवार रात तक एक्टिव 1039 कोरोना संक्रमित की संख्या हो गई हैं।


डेस्क

No comments