Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

10 अगस्त का राशिफल: ग्रहों की बदली हुई चाल से इस राशियों वालों के लिए आज खुल सकता हैं तरक्की के द्वार





मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज का दिन कई तरह से आपके धैर्य की परीक्षा लेगा। घर हो या कार्यस्थल आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो हो सकता है वेतन मिलने में विलंब होने से आपके लिए अपने खर्चे संभालना मुश्किल हो जाए। व्यापारी वर्ग को अभी कोई नया काम नहीं करना चाहिए। पारिवारिक जीवन में तनाव रहेगा। रिश्तों में बिगड़े हुए तालमेल को ठीक करना आपके लिए बेहद मुश्किल होगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। लम्बे समय से चली आ रही कोई बाधा दूर होने से आप अपनी पढ़ाई-लिखाई पर ध्यान दे पाएंगे।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 8

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक



वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

दांपत्य जीवन में सुख और शांति रहेगी। मुमकिन है आज जीवनसाथी के साथ बिताए अच्छे पल आपकी कोई पुरानी याद ताजा कर दें। आज आपका मूड काफी अच्छा रहेगा और आप ढ़ेर सारी मौज मस्ती करेंगे। अगर पिछले कुछ दिनों से आप अपनी सेहत को लेकर परेशान थे तो आज का दिन आप बेहतर और ऊर्जावान महसूस करेंगे। आर्थिक मोर्चे पर दिन कुछ बेहतर रहेगा। हालांकि पैसों के मामले में समझदारी से काम लेंगे तो अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 19

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक



मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज आपको अपने व्यवहार और वाणी का खास ध्यान रखना होगा। हंसी मजाक में किसी से ऐसी बात न कहें जिससे उसकी भावनाओं को ठेस पहुंचे। दफ्तर में अपने महत्वपूर्ण कार्य स्वयं ही निपटाने का प्रयास करें, सहकर्मियों पर निर्भर न रहें। यदि आप प्रॉपर्टी के काम से जुड़े हैं तो मौजूदा हालात में काम को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है। आर्थिक मोर्चे पर दिन अच्छा रहेगा। अपनी मेहनत से आप अच्छा पैसा कमाने में कामयाब रहेंगे। अगर बात आपके वैवाहिक जीवन की करें तो जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 22

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:55 तक



कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

जीवन की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आपको दिल और दिमाग दोनों का इस्तेमाल करना होगा। आपको अपनी कल्पनाओं से बाहर निकल कर हकीकत का सामना करना होगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज का दिन सामान्य रहेगा। वहीं नौकरीपेशा जातक दफ्तर में बहानेबाजी करते रहेंगे तो इसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ेगा। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति आपकी बढ़िया रहेगी। आज आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी का मन बना सकते हैं। जहां तक बात आपकी सेहत की है तो आज मन में कुछ चिंताएं रहेंगी जिसकी वजह से आप अस्वस्थ महसूस करेंगे।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 26

शुभ समय: सुबह 8:55 से दोपहर 12 बजे तक



सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

नौकरीपेशा जातकों को और कठिन मेहनत करने की जरूरत है। आलस्य बिल्कुल न करें। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपको कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आज आप किसी लंबित बिल का भुगतान भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ छोटी मोटी नोकझोंक संभव है। दिन के दूसरे हिस्से में उनके साथ आप एक रोमांटिक शाम गुजार सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 5:10 से रात्रि 9:50 तक



कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की, अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में अनुशासन मेंटेन करें अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। वहीं दूसरी ओर अगर आप छोटा मोटा व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा। आर्थिक मामलों में लिए गए सही फैसले आपको अच्छा लाभ दिला सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपको थकान, सिरदर्द या अनिद्रा की समस्या से जूझना पड़ सकता है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 7

शुभ समय: शाम 4:15 से रात्रि 10 बजे तक



तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

कामकाज में यदि आपका मन नहीं लग रहा है तो सबसे पहले आपको अपने दिमाग से नकारात्मक विचारों को दूर करना होगा। दफ्तर में अपने सहकर्मियों के साथ मिलजुल कर काम करने से आपको सरलता और सहजता का अनुभव होगा। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों को छोटा ही सही आर्थिक लाभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति प्रतिकूल रहेंगी। घर के सदस्यों की एकता भंग हो सकती है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 30

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक



वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

नौकरीपेशा जातकों को अपनी कोशिशें बढ़ानी होगी। किसी तरह के दबाव में आकर अपने महत्वपूर्ण फैसले न लें बल्कि अपने विचार खुलकर अधिकारियों के सामने रखें। आर्थिक मोर्चे पर दिन ठीक-ठाक रहेगा लेकिन आज उधार मांगने वालों को न कहने के लिए आप तैयार रहें, नहीं तो भविष्य में आपको पछताना पड़ सकता है। दाम्पत्य जीवन में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। जीवनसाथी के स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। आज आपके बीच झगड़ा होने की भी संभावना है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: प्रातः 6 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक



धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आर्थिक परेशानियां बढ़ती नजर आ रही हैं। पैसों की कमी के कारण आपको कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं और किसी बदलाव के बारे में सोच रहे हैं तो इसके लिए समय उचित नहीं है। आप अपने मन को सकारात्मकता की ओर बढ़ाएं, चीजें अपने आप ही आपके पक्ष में रुख करने लगेंगी। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। परिजनों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। आपका आज का दिन तनाव में गुजरेगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 23

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक



मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। सुबह-सुबह कोई शुभ समाचार मिलने से मन काफी प्रसन्न रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि की भी संभावना है। अगर आप व्यापार करते हैं और किसी नए काम में बड़ी पूंजी लगाने की सोच रहे हैं तो बेहतर होगा पहले आप बाजार को ठीक से समझ लें। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को लेकर गंभीर रहेंगे। यदि जीवनसाथी के साथ संबंध में कड़वाहट बढ़ गई है तो अपने रिश्ते को खुशगवार बनाने के लिए आप दोनों को अपनी ओर से प्रयास करना चाहिए।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 17

शुभ समय: प्रातः 4:10 से दोपहर 2 बजे तक



कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

व्यापारियों को कोई ऐसा सुनहरा मौका मिल सकता है जो आने वाले समय में आपकी तरक्की के रास्ते खोल सकता है। नौकरीपेशा जातक अपनी कार्यकुशलता से उच्च अधिकारियों का भरोसा और दिल जीतने में सफल रहेंगे। अगर आप विद्यार्थी हैं तो इस समय आपको अपनी पढ़ाई पर फोकस करना चाहिए। वर्तमान स्थिति को देखते हए आपको खूब मेहनत करने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। आज आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। वैसे काम के सिलसिले में आपको यदि आपको बाहर यात्रा करनी पड़े तो सावधानी बरतें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 10

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक



मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारी आपके प्रदर्शन से काफी संतुष्ट रहेंगे। यदि आप इसी तरह मन लगाकर काम करते रहेंगे तो जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। व्यापार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अपनी योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए बहुत ही अच्छा है। निजी जीवन की बात करें तो आज लंबे समय से चली आ रही है किसी घरेलू परेशानी से आपको छुटकारा मिल सकता है। घर का वातावरण शांत रहेगा और परिजनों के साथ भी आपको समय बिताने का मौका मिलेगा। आपकी सेहत की बात करें तो आज लगातार काम करने की वजह से कुछ तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 16

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक




डेस्क


No comments