Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

13 अगस्त का राशिफल: जाने आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और किसकी पूरी होगी मनोकामना



मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

अगर आप तनाव से दूर अपना मन शांत रखना चाहते हैं तो आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी। छोटी-छोटी बातों को दिल पर लगाने से बचें। यदि दफ्तर में कोई परेशानी चल रही है तो कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। आपको अपने उच्च अधिकारियों से बात करनी चाहिए। व्यापारियों को आर्थिक तंगी से जूझना पड़ सकता है। सेहत की बात करें तो अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत है तो इस समय अपना अधिक ध्यान रखें। घरेलू परेशानियां आपकी चिंता बढ़ा सकती है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 22

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक



वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने के आसार है। हालांकि छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती है लेकिन आपका कोई भी काम रुकेगा नहीं। आर्थिक परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। अचानक धन लाभ होने की संभावना है। पिछले कुछ दिनों से यदि आप किसी घरेलू मामले को लेकर चिंतित हैं तो आज आप उसका हल ढूंढने में सफल रहेंगे। इससे घर के माहौल में सुधार आएगा। अगर आप शेयर बाजार से जुड़े हैं तो आपको सोच समझकर अपना पैसा लगाने की जरूरत है अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। हालांकि यदि लंबे समय से आपने रूटीन चेकअप नहीं करवाया है तो आपको इस पर भी ध्यान देने की जरूरत है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 31

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 2:25 तक



मिथुन (मई 20 से जून 20):

आपको अपने तेज तर्रार रवैये पर लगाम लगाने की जरूरत है अन्यथा आज आपका गुस्सैल स्वभाव आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकता है। बेहतर होगा आप अपने बर्ताव में नरमी लाने की कोशिश करें। दफ्तर में आप कम समय में आज अधिक काम कर पाएंगे। आपकी इस रफ्तार को देखकर वरिष्ठ अधिकारी बेहद प्रभावित होंगे। अगर आप व्यापार करते हैं और किसी नई योजना पर काफी दिनों से विचार कर रहे हैं तो उस पर काम शुरू करने के लिए आज का दिन शुभ है। भविष्य में आपको अच्छे लाभ के संकेत मिल रहे हैं। जीवनसाथी के साथ यदि आपका रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है तो आज आपको पहल करनी चाहिए। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। सेहत अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 20

शुभ समय: शाम 5:55 से रात्रि 9 बजे तक



कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज आपको किसी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आप अपनी सूझबूझ से इस परेशानी से आसानी से निकल पाएंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज कुछ बदलाव संभव है। हालांकि यह बदलाव सकारात्मक होगा इसलिए आपको ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है। व्यापारियों को लाभ हो सकता है। अगर आप विद्यार्थी हैं और पढ़ाई में आपका ज्यादा मन नहीं लग रहा है तो आपको सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। पढ़ाई से अपना ध्यान भटकने न दें अन्यथा मुश्किल हो सकती हैं। घर का माहौल प्रसन्नचित्त रहेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो दांतो से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक:10

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से रात्रि 8 बजे तक



सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज के दिन आपकी योजनाओं में कुछ बाधाएं आ सकती है। सोचे विचारे कार्य समय पर पूरे न होने से आपको काफी झुंझलाहट महसूस होगी। आज ज्यादातर समय आपका मूड ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आपको अपने व्यवहार का खास ध्यान रखने की जरूरत है। गुस्से में कोई भी ऐसा काम न करें जिससे किसी के दिल को ठेस पहुंचे। दफ्तर में आज आपके बॉस आपको कोई महत्वपूर्ण सलाह दे सकते हैं। बेहतर होगा आप उनकी बातों को नजरअंदाज न करें। अगर आप व्यापार करते हैं और आर्थिक समस्याओं के कारण परेशान हैं तो कोशिश करते रहें जल्द ही कोई न कोई रास्ता निकल आएगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 4:15 से रात्रि 10:10 तक



कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

दफ्तर में उच्च अधिकारियों और बॉस के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। आपको उनकी शर्तों पर काम करना पड़ सकता है। ऐसे में यदि आप बीच में अपने अहम को लेकर आएंगे तो मुश्किल हो सकती है। इस तरह की परिस्थितियों में आपको समझदारी दिखाने की जरूरत है। व्यापारियों को अच्छी सफलता मिल सकती है। आज आप कोई नई डील फाइनल कर सकते हैं। निजी जीवन की बात करें तो परिजनों के साथ आज का दिन हंसी खुशी गुजरेगा। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपनी डाइट में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। ताजा फल और हरी सब्जियों का सेवन अधिक करें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 34

शुभ समय: सुबह 9:20 से शाम 6 बजे तक



तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

दफ्तर में काम के प्रति लापरवाही आज आपको मुसीबत में डाल सकती है।जो काम जरूरी है और लंबे समय से पेंडिंग है उन्हें आज पूरा करने की कोशिश करें। अगर आप कोई नया व्यापार करना चाहते हैं तो आज आपको कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। हालांकि इस पर आपको सोच समझकर ही अपना अंतिम फैसला लेने की जरूरत है। घर का माहौल कुछ अशांत रहेगा। परिजनों के बीच वाद-विवाद हो सकता है। आर्थिक मोर्चे पर आपकी चिंता बढ़ सकती है।नकारात्मक चीजों पर आपका धन अधिक खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए ठीक नहीं चल रहा है। बेहतर होगा आप अपना अधिक ध्यान रखें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 26

शुभ समय: प्रातः 4:05 से दोपहर 3 बजे तक



वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

दफ्तर में कार्यभार अधिक रहेगा। हालांकि आप अपनी ओर से पूरी मेहनत करेंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। अगर आप मेडिकल स्टोर से जुड़ा काम करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहेगा। वहीं दूसरी ओर इस राशि के बेरोजगार जातकों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। घर का माहौल शांत रहेगा। परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। मित्रों के साथ आज का दिन बहुत ही यादगार गुजरेगा। पैसों की बात करें तो अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ आपका अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 2

शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक



धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

दफ्तर में आप अपना दिमाग शांत रखें और अपने काम पर ध्यान लगाएं। छोटी-छोटी बातों पर से सहकर्मियों के साथ विवाद से बचें। अगर आप व्यापार करते हैं तो कोई बड़ा आर्थिक लेन देन करने के लिए आज का दिन ठीक नहीं है। पैसों की स्थिति में गिरावट संभव है। मुमकिन है आज घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए आपको उधार लेना पड़े। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। विपरीत परिस्थितियों में आपको उनका पूरा सहयोग मिलेगा। मानसिक चिंता स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 8

शुभ समय: सुबह 6:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक



मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

दफ्तर में यदि स्थितियां ठीक नहीं चल रही है तो इस समय आपको धैर्य से काम लेने की जरूरत है।जल्द ही सब कुछ एक बार फिर सामान्य हो जाएगा। मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाले जातकों को अच्छा लाभ हो सकता है। अगर आप व्यापार करते हैं तो इस समय आपको अपने व्यापारिक संपर्क बढ़ाने की जरूरत है। घर में तनाव का माहौल रहेगा। यदि घर के बड़ों के साथ आपके विचार नहीं मिलते हैं तो आपको अपनी बात शांति और समझदारी से रखने की जरूरत है। गुस्से और जोश में आकर ऐसा कोई काम न करें जिससे आपके संबंधों में खटास आ जाए। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। धन की प्राप्ति न होने से कुछ निराशा हो सकती हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आपको डायबिटीज की शिकायत है तो अपने खाने-पीने का अधिक ध्यान रखें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 30

शुभ समय:दोपहर 2 बजे से रात्रि 9 बजे तक



कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखें जिन्हें हमेशा दुखी रहने की आदत है अन्यथा आप पर भी नकारात्मकता पर हावी हो सकती है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन शुभ है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आज आपके काम की खूब प्रशंसा होगी। हो सकता है आपके बॉस किसी बड़े प्रोजेक्ट पर आपको काम करने का मौका दें। वहीं दूसरी ओर अगर आप अपने पिता के व्यापार से जुड़ना चाहते हैं तो आपको उनका भरोसा जीतने की कोशिश करनी चाहिए। आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्ते को तरोताजा रखने के लिए आपको उनके साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की कोशिश करनी चाहिए। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक:2

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक



मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहेगा। लंबे समय से यदि आपका कोई आर्थिक प्रयास चल रहा है। आज उसमें सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। इससे पैसों की स्थिति में बड़ा सुधार आएगा। दफ्तर में आज कठिन कार्य भी आसानी से पूरे हो जाएंगे। व्यापार से जुड़ी किसी समस्या का समाधान होने से आज आप को बड़ी राहत मिलेगी। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेगी। हालांकि इस समय आपको अपनी माता के स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। जरा सी लापरवाही उनकी सेहत बिगाड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता अच्छा रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अगर आप लगातार बैठकर काम करते हैं तो रीढ़ की हड्डी से जुड़ी कोई शिकायत हो सकती है। बेहतर होगा आप इसे नजरअंदाज न करें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 8:20 से दोपहर 2 बजे तक




डेस्क

No comments