Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पुलिस ने की मदद तो परवान चढ़ा प्यार, थाने में हुई शादी



सहतवार(बलिया)। स्थानीय थाना के मंदिर में बुधवार को दो प्रेमी युगल की शादी की रस्म पूरी की गयी। जो चर्चा का विषय बना हुआ है।
         
बताया जाता है कि सुनीता कुमारी (21 साल) पुत्र शम्भू राम निवासी हरपुर थाना सहतवार व धनंजय राम (24 साल) पुत्र सुदेश्वर राम निवासी राजागांव थाना कोतवाली बांसडीह के बीच लगभग 3 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। यह प्रेम प्रसंग लड़के पक्ष वालों को नागवार लग रहा था। जिससे कई बार सम्मानित लोगों के बीच पंचायत भी हुआ है। लेकिन मामला नही बना। तब जाकर लड़की के पिता शम्भू राम ने सहतवार  थाने में लड़के के विरुद्ध तहरीर दी। 

तहरीर के आधार पर स्थानीय पुलिस ने लड़के को गिरफ्तार कर लिया, तब जाकर क्षेत्र के सम्मानित लोगों ने पंचायत किया। इसके बाद थाने स्थित बजरंगबली के मंदिर में शादी कराने का निर्णय लिया। इसके बाद थाने में स्थित मंदिर में ही पंडितों का मंत्रोचार के बीच शादी की रस्म पूरी की गयी।जो क्षेत्र मे चर्चा का विषय बना हुआ है।



रिपोर्ट जेपी सिंह

No comments