Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

14 अगस्त का राशिफल: धन के लेनदेन को लेकर ये राशियां रहें आज सावधान




मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहेगा। आपको कोई ऐसा मौका मिल सकता है जो आपके जीवन में बड़ा और सकारात्मक बदलाव ला सकता है। अगर आप नौकरी करते तो आपकी कड़ी मेहनत सफल होती नजर आ रही है। पदोन्नति के साथ वेतन वृद्धि की प्रबल संभावना है। वहीं दूसरी ओर व्यापारियों को अगर अपना व्यवसाय बढ़ाना है तो उन्हें कुछ नई योजनाओं पर काम करने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में कुछ खट्टे मीठे अनुभव हो सकते हैं।अगर आप अविवाहित हैं और योग्य जीवनसाथी की तलाश में है तो जल्द ही आपकी यह तलाश खत्म हो सकती है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 31

शुभ समय: शाम 5:55 से रात्रि 10 बजे तक



वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है इसलिए इसे बेवजह की चीजों में नष्ट न करें। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज अचानक आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। इसके अलावा अगर आप नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आपको कोई बढ़िया ऑफर मिल सकता है। व्यापारियों को आज अच्छा लाभ मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। परिजनों के साथ आपका रिश्ता मधुर रहेगा विशेष रूप से माता-पिता का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। पैसों की बात करें तो आज का दिन कुछ खर्चीला रहेगा। घरेलू खर्च बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल है। यदि पेट से जुड़ी कोई तकलीफ आपको हो रही है तो आज आप को राहत मिल सकती है।

शुभ रंग: पीच

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक



मिथुन (मई 20 से जून 20):

कामकाज के मोर्चे पर आज के दिन आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। यदि किसी बड़ी कंपनी में आपने साक्षात्कार दिया है तो आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापारियों के हाथ बड़ा मुनाफा लग सकता है। हालांकि इस समय आपको अपने व्यसायिक मामलों में किसी तरह की जल्दबाजी न करें, विशेष रुप से उधार माल लेने से बचें। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ आज का दिन खूब मजे में बीतेगा। अगर आप शादीशुदा है तो जीवनसाथी की ओर से आपको कोई खुशखबरी मिल सकती हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो इस समय यदि आपको छोटी सी भी परेशानी होती है तो फौरन डॉक्टर से सलाह लें।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 30

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक



कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी किसी गलती पर आपके बॉस का पारा काफी चढ़ सकता है। बेहतर होगा आप अपना हर काम ध्यानपूर्वक करें। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों को कठिन परिश्रम के बाद आज सफलता मिल सकती है। घर के किसी सदस्य के साथ आपका तालमेल बिगड़ सकता है। ऐसे में आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। अपने घर की शांति बनाए रखने के लिए आपको अपने व्यवहार में नरमी लाने की जरूरत है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। जहां तक बात आपकी सेहत की है तो अधिक मिर्च मसाले वाला भोजन करने से परहेज करें अन्यथा आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 21

शुभ समय: दोपहर 12:40 से शाम 6 बजे तक



सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

दफ्तर में आपके शानदार प्रदर्शन के लिए आज आपको कोई बड़ा सम्मान मिल सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। पैसों की बात करें तो इस समय आपको अपने बजट के अनुसार ही खर्च करने की सलाह दी जाती है। यदि आप इसी तरह बिना सोचे समझे खर्च करते रहेंगे तो आपकी भविष्य की योजनाओं में बाधाएं आ सकती हैं। घर के माहौल में आज कुछ सुधार आ सकता है। जीवनसाथी के साथ अपने मन की बात साझा करके आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो मौसम में बदलाव के कारण सेहत से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 2

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक



कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

तनाव आपकी सेहत में गिरावट की वजह बन सकता है। बेहतर होगा आप स्वयं को चिंता मुक्त रखने की कोशिश करें। इसके लिए आप मनोरंजन का सहारा ले सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा और आपके सभी काम आज तेजी से पूरे होंगे। वहीं व्यापार करने वाले जातकों को अपने ग्राहकों के साथ संबंध अच्छे रखने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा इस समय आपको नहीं आर्थिक योजनाएं बनाने की जरूरत है। निजी जीवन की बात करें तो यदि आपकी माता का स्वास्थ्य कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रहा है तो इस समय आपको उनका अधिक ध्यान रखना होगा।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 38

शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक



तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज दिन की शुरुआत अच्छी होगी। बच्चों के साथ आज आप काफी अच्छा समय गुजारेंगे। कामकाज की बात करें तो अगर आप नौकरी करते हैं तो वरिष्ठ अधिकारियों को प्रसन्न करने के लिए खुद पर जरूरत से ज्यादा काम का दबाव न डालें। तनाव में रहकर काम करने से आपके प्रदर्शन में गिरावट आ सकती है। इसके अलावा इसका बुरा असर आपकी सेहत पर भी पड़ सकता है। अगर आप फाइनेंस से संबंधित व्यापार करते हैं तो आज आपके हाथ बड़ा मुनाफा लग सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। आपको अपनी आमदनी और खर्चों में संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक



वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज आप शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी काफी अच्छा महसूस करेंगे। यदि आप नियमित दिनचर्या का पालन करते रहेंगे तो आपके लिए अच्छा होगा। दफ्तर में आप मन लगाकर अपने सभी काम पूरे करेंगे। अगर आप पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं तो आपको अपने बिजनेस पार्टनर के साथ तालमेल अच्छा रखने की जरूरत है इस समय आपके बीच किसी भी तरह का वाद विवाद कारोबार में बड़े नुकसान की वजह बन सकता है। जीवनसाथी के साथ छोटी सी बात पर आपकी बहसबाजी हो सकती है। हालांकि जल्द ही आपके बीच सबकुछ सामान्य हो जाएगा। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। अचानक धन प्राप्ति का योग बन रहा है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 16

शुभ समय: प्रातः 4:05 से दोपहर 3 बजे तक



धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

घर का माहौल ठीक नहीं रहेगा। आपको अपने माता-पिता के साथ अपने संबंध अच्छे रखने की जरूरत है। छोटी-छोटी बातों पर मनमुटाव आपके रिश्तो में दूरियां बढ़ा सकती है। अगर आप शादीशुदा है तो जीवनसाथी का रुखा व्यवहार आपको उदास कर सकता है बेहतर होगा आप बातचीत के द्वारा उनके मन उनकी बात जानने की कोशिश करें। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में अपने कार्यों में आपको तेजी रखनी होगी। इसके अलावा इस बात का भी ध्यान रखें कि आप से कोई गलती न हो अन्यथा मुश्किल हो सकती है। व्यापारियों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अटके हुए मामले घने हो सकते हैं। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज खर्चे कुछ कम होंगे। जहां तक बात आपकी सेहत की है तो ज्यादा भागदौड़ के कारण आज आपको काफी थकान महसूस होगी।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 6:55 से शाम 4 बजे तक



मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार है। कठोर परिश्रम के बावजूद भी आज आपके रास्ते में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। नौकरी हो या व्यापार आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। पैसों को लेकर आपका तनाव बढ़ सकता है। आमदनी से अधिक खर्च होने के कारण आपकी आर्थिक स्थिति में गिरावट आ सकती है। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। परिजनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत रहेगा खासतौर पर जीवनसाथी का प्यार और सहयोग मिलने से विपरीत परिस्थितियों में भी आपकी हिम्मत बनी रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो यदि आपको सांस से जुड़ी तकलीफ है इस समय आपको अपना अधिक ध्यान रखने की जरूरत है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 9

शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक



कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज अचानक कोई बड़ी खुशखबरी मिलने से घर में खुशी की लहर दौड़ पड़ेगी। आप अपने परिजनों और मित्रों के साथ अपनी खुशियां बाटेंगे और जमकर मौज मस्ती करेंगे। अगर आप व्यापार करते हैं तो जल्दबाजी में कोई भी बड़ी डील पक्की करने से बचें अन्यथा आप को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को आज किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए काफी कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। पैसों के मामले में दिन अच्छा है। आपको किसी कीमती वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने के आसार हैं। हालांकि आपको जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपको चोट लग सकती हैं।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 15

शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक



मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मन में कुछ नकारात्मक विचार आ सकते हैं। किसी अनजाने भय के कारण मानसिक रूप से काफी उथल-पुथल महसूस होगी। आपके लिए बेहतर होगा कि आप पुरानी बीती बातों को भूल कर एक नई शुरुआत करने की कोशिश करें। दफ्तर में से सहकर्मियों के साथ तालमेल बिगड़ने से मन खिन्न रहेगा। काम में भी आपका मन कुछ कम लगेगा। बेवजह की बातों में अपना समय नष्ट करने की जगह आपको काम पर ध्यान देने की जरूरत है। घर में शांति बनाए रखने के लिए आप सभी के साथ विनम्रता से पेश आएं। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आपको माइग्रेन की शिकायत है तो आपको आराम पर ध्यान देने की जरूरत है। इसके अलावा आप समय पर भोजन करें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 29

शुभ समय: प्रातः 4:35 से दोपहर 1 बजे तक






डेस्क

No comments