Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

बलिया में प्रभारी मंत्री ने बाढ़ से प्रभावित इलाकों का किया निरीक्षण




बलिया। मंत्री पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग उत्तर प्रदेश अनिल राजभर ने मंगलवार को बाढ़ क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने गंगापुर  घाट पर जाकर कटान की स्थिति की जानकारी ली। कटान को रोकने के लिए बाढ़ खण्ड अधिकारी को कार्य सौंपते हुए कार्य तेजी लाने के निर्देश दिए। 
 प्रभारी मंत्री ने को जानकारी दी गयी कि आठगाँवा, इम्ब्राहिमाबाद नोवरार में घाघरा नदी से हो रहे कटान को रोकने के लिए सारी व्यवस्था की गयी है। ड्रेसिंग का कार्य  पहले एक किलोमीटर की दूरी थी। जिसमें जलस्तर को बढ़ने के कारण अब 300 मीटर दूरी तक कार्य किया जा रहा है। प्रतिदिन बोरी में ईट व बालू भरकर नदी में डाला जा रहा है और यह कार्य रक्षाबंधन से शुरू किया गया है। इस पर मंत्री जी ने ड्रेसिंग का कार्य कर रहे मजदूरों की सराहनी की और कहा कि मजदूरों का मानदेय नही रुकना चाहिए। अगर इनका मानदेय रुकता है तो कार्यवाही की जायेगी। उन्होने कहा कि ड्रेसिंग का कार्य तीन दिन के अन्दर पूरा हो जाना चाहिए। कहा कि मुख्यमंत्री जी का सख्त निर्देश है कि बाढ़ वाले इलाकों में सारी तैयारियां पूरी कर ली जाय। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। विभागों की तरफ से किसी प्रकार की लापरवाही नही होनी चाहिए।

*बाढ़ से प्रभावित इलाकों में किसानों का फसल नुकसान का मिलेगा मुआवजा*

प्रभारी मंत्री जी सहतवार के बेलउर गांव में राजभर बस्ती में जाकर ग्रामीणों से बाढ़ के सम्बंध में वार्ता की। उन्होंने कहा कि बाढ़ का दौरा करके व्यवस्था को देखा गया। जिसमे तैयारियों के सक्रिय परिणाम देखने को मिला। उन्होंने कहा कि 72 साल की समस्या है। उत्तर प्रदेश सरकार के स्थायी समाधान के बहुत बड़ा कदम बढ़ा दिया है और जो जीवन प्रमाण है । जहाँ बाढ़ से पलायन होता था वहा पर 90 प्रतिशत की गिरावट आई है। बाढ़ इलाको में पूरा इंतजाम किया गया है और आपदा के बारे विस्तार से जानकारी दी। बताया कि 24 घण्टे पेट्रोलिंग की जा रही है । अवश्यकता पड़ने पर ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर राहत कार्य चलाये जा रहे हैं, बाढ़ से प्रभावित इलाकों में किसानों का जो फसल नुकसान हुआ है उनको पानी घटने परउसका आकलन किया जायेगा और पर पाई-पाई मुआवजा दिया जायेगा

    निरीक्षण में राज्यमन्त्री आनन्द स्वरूप शुक्ल, जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही, नगर मजिस्ट्रेट नागेंद्र पांडेय, एसडीएम सदर राजेश कुमार यादव, बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह, एसडीएम बैरिया व अधिकारी व  कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।




रिपोर्ट पिंटू सिंह

No comments