Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जाने सपा के किस नेता ने लगाया जन चौपाल


दुबहर, बलिया : प्रदेश में व्याप्त भय, भ्रष्टाचार ,अराजकता तथा भाजपा सरकार की तानाशाही नीतियों को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री नारद राय ने 1 सितंबर को प्रस्तावित जनेश्वर मिश्र सेतु से साइकिल से परिवर्तन की बयार यात्रा की तैयारी को लेकर क्षेत्र के विभिन्न गांव में चौपाल लगाकर लोगों को इस परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने की अपील की।  इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के नगवा गांव के काली माता के स्थान पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान की भाजपा सरकार शासन के प्रत्येक मोर्चे पर पूर्णतया विफल है।  इस समय प्रदेश में आए दिन हत्या, लूट ,बलात्कार, अपहरण जैसी घटनाएं हो रही हैं।  बताया कि सपा सरकार में अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में बलिया का जितना सर्वांगीण विकास हुआ इतना विकास अभी तक किसी सरकार ने प्रदेश में नहीं किया है।   
विकास का जीता जागता उदाहरण गंगा नदी पर बना प्रदेश का सबसे बड़ा सेतु जनेश्वर मिश्रा सेतु , बलिया में बना विश्वविद्यालय व ट्रामा सेंटर हैं।  लेकिन दुर्भाग्य की बात यह है कि भाजपा सरकार में विकास का कार्य बिल्कुल ही बंद हो गया है।  भाजपा के लोग समाज में धर्म, जाति ,मजहब के नाम पर नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं।  सभा को संबोधित करने वालों में राजकुमार पांडे, जमाल आलम, मुन्ना गिरी ,भुनेश्वर पासवान, मुन्ना पाठक आदि लोग रहे इस मौके पर प्रमुख रूप से राकेश पाठक मुन्नू ,बृजेश पाठक,धनजी चौरसिया, लल्लू पाठक ,अनिल पाठक, भीम चौधरी ,मुन्ना शाह,मुबारक , धीरज यादव ,हरेराम पाठक,हरिशंकर पाठक, झगरू पासवान, गोविंद यादव, अजीत यादव आदि लोग मौजूद रहे संचालन विजय यादव ने किया।



रिपोर्ट : नितेश पाठक

No comments