Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

बाढ़ से किसानों के नुकसान पर देंगे मुआवजा : प्रभारी मंत्री


बाँसडीह,बलिया:  जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर बाढ़ प्रभावित इलाका का मंगलवार को तूफानी दौरा किया।  सरयू ( घाघरा ) नदी के इलाका में भ्रमण के दौरान मंत्री अनिल राजभर बांसडीह तहसील के खादीपुर ,सुल्तानपुर, पर्वतपुर  पहुँचे। खादीपुर में रिंगबन्धे पर निवास करने वाले लोगो ने मंत्री से कहा कि रिंगबन्धे  को बचाइए तो मंत्री ने कहा कि हर हाल में बचाया जाएगा। प्रभारी मंत्री ने  कहा कि मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ  के निर्देश पर जनपद भ्रमण में आये हैं। 

बाढ़ प्रभावित इलाका में किसानों के नुकसान का आंकलन के पश्चात मुआवजा दिया जाएगा। वहीं लोगों ने मंत्री से कहा कि मंत्री जी अगर इसी तरह जलस्तर में वृद्धि होता रहा तो गांवों को बचा पाना मुश्किल हो जाएगा। इस पर मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि अधिकारीगण लगातार नजर बनाए हुए हैं। कोई नुकसान नही होगा। बाढ़ तो हमेशा आता रहा है लेकिन पलायन की स्थिति में 90 % कम हुआ है। मुख्यमंत्री जी के मंसानुरूप  सार्थक सब हो रहा है। 

प्रभारी मंत्री के साथ  राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ,भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, भाजपा विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह केतकी सिंह, रामजी सिंह,उपजिलाधिकारी दुश्यंत कुमार मौर्य,तहसीलदार गुलाबचन्द्रा ,नायब तहसीलदार अंजू यादव, आदि रहे।



रिपोर्ट रविशंकर पांडे

No comments