Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

किसान विरोधी काम कर रही है सरकार : नेता प्रतिपक्ष




बाँसडीह, बलिया । संगठन के बल पर ही कोई पार्टी सत्ता में आती हैं।हम लोग अपने संगठन के बल पर ही 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनायेगे। उक्त बातें नेता प्रतिपक्ष व विधायक रामगोविंद चौधरी ने मोबाईल से संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओ से  कही। कहा कि आज देश व प्रदेश  की हालत बहुत ही खराब है। तीन अध्यादेश सरकार ने किसानों के विरोध में पास करा लिया है।यह सरकार पूंजीपतियों की गुलाम बन गई हैं। यह सरकार नौजवान विरोधी,किसान विरोधी है।हम आपके बीच आना चाहते थे लेकिन डॉक्टरों ने मुझे आने से मना कर दिया। इसलिये मैं नही आ सका आपसे बार बार क्षमा प्रार्थी हु।
समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह ने विधानसभा के समस्त बूथ कमेटी के पदाधिकारियों,,सेक्टर,जोनल कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक को  संबोधित करते हुए  कहा कि संगठन के बल पर हम लोग समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिये दृढ़संकल्प हैं।
युवा नेता रणजीत चौधरी ने कहा कि आज देश प्रदेश में किसानों के साथ छलावा यह सरकार कर रही है। इस सरकार के पास न तो कोई विचारधारा है और न नौजवानों,किसानों का दुख दर्द बाटने का काम कर रही हैं।सभी सरकारी संस्थाओं को यह सरकार प्राइवेट के हाथों में बेच रही हैं। हत्या,लूट,डकैती,बलात्कार हो रहे है।यह सरकार हर मोर्चे पर विफल है। सरकार हिटलर के नक्शे कदमो पे चल रही हैं।
युवजन सभा के जिलाध्यक्ष प्रभुनाथ यादव ने कहा कि आज सरकार संविदा पर 5 साल की नियुक्ति की बात कर रही है। और उसके बाद परमानेंट करेगे।ये सारे रोजगार छीन रहे हैं। युवाओं जगो हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि 2022 में सरकार बनते ही यह सविदा की नियुक्ति का मामला पहली कैबिनेट मीटिंग में रद्द कर देंगे ।अखिलेश यादव ने जितनी नियुक्ति की है इस सरकार में नगण्य हैं।
लोहिया वाहनी के जिलाध्यक्ष आशुतोष ओझा ने कहा कि हम लोग गाँव गाँव जाकर मीटिंग करेगे।नौजवानों, बुजुर्गों,माताओं को गाँव गाँव जाकर समझाएंगे की आप के लिये अखिलेश यादव ही सबसे अच्छे नेता हैं जो हर दिन प्रदेश के बारे में चिंता करते हैं। यह सरकार नौजवान बिरोधी,किसान विरोधी हैं।
बैठक में  मनु सिंह,रमेश साहनी,अशोक यादव, संकल्प सिंह,धर्मेंद्र माणिक,अशुतोष सिंह,मुन्ना रावत,विश्व कुमार,उपेंद्र सिंह,रमाशंकर यादव,छीतेश्वर सिंह,राणा कुणाल सिंह, हीरालाल वर्मा,मुन्ना सिंह,राजगृही यादव,बिहारी पाण्डेय,अजय सिंह,एजाज अहमद, मैनुद्दीन अहमद,अरविंद यादव,अरविंद राजभर आदि रहे।
संचालन राणा योगेंद्र सिंह माण्डलु ने किया।


रिपोर्ट : रविशंकर पांडेय

No comments