Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

सरकार के खिलाफ सपा का जोरदार प्रर्दशन जिलेभर में एसडीएम को सौपा ज्ञापन



बलिया : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, किसानों की बदहाली ,स्वास्थ्य सेवाओं में अनियमितता, निजीकरण, ध्वस्त कानून व्यवस्था आदि विभिन्न समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी बलिया के जिला अध्यक्ष राज मंगल यादव के नेतृत्व में सदर विधानसभा व फेफना विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने बलिया तहसील में उप जिला अधिकारी को  ज्ञापन सौंपा। 
इस मौके पर सपा के वरिष्ठ नेता सनातन पांडे ने कहा कि आज देश और प्रदेश की भाजपा सरकार शासन के प्रत्येक मोर्चे पर पूर्णतया विफल हो चुकी है।  जिसके परिणाम स्वरुप पूरे देश में बेरोजगारी, महंगाई अपने चरम सीमा पर है। प्रदेश में आए दिन  हत्या ,लूट ,बलात्कार  ,अपहरण  जैसे घिनौने अपराध  हो रहे हैं।  लेकिन प्रदेश की सरकार  कुंभकरण की नींद सो रही है।  भाजपा सरकार को आम जनता से कोई सरोकार नहीं रह गया है।  कहा कि योगी जी और मोदी जी तानाशाह हो चुके हैं, जो कि लोकतांत्रिक प्रणाली के लिए कहीं से भी सही नहीं है। 
कृषि सुधार बिल पर चुटकी लेते हुए कहा कि यह बिल पूरी तरीके से किसान विरोधी है।  इस बिल के माध्यम से केंद्र की योगी सरकार अपने बड़े पूंजीपति मित्रों को लाभ पहुंचाना चाहती है। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण आज पूरा देश त्राहिमाम कर रहा है। 
पत्रक देने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री नारद राय, संग्राम सिंह यादव,  ,मंजू सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मृत्युंजय तिवारी , लक्ष्मण गुप्ता, संजय उपाध्याय, अजय यादव, दिनेश यादव, श्रीकांत गिरी मुन्ना ,आशुतोष ओझा आदि लोग मौजूद रहे।




बैरिया(बलिया)समाजवादी पार्टी द्वारा 9 सूत्रिय मांगो को लेकर बैरिया तहसील पर सोमवार को हजारो कार्यकर्ताओ के साथ प्रर्दशन किया गया।वही उपजिलाधिकारी सुरेश पाल को राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन सौपां गया।
ज्ञापन मे कोरोना से त्रस्त पूरा देश है किन्तु उपचार की व्यवस्था नही है।सरकारी तन्त्र पूरी तरह भ्रष्टाचार मे डूबा हुआ है।गरीबो की बात कोई सुनने वाला नही है।गरिबो पर पुलिस का जुल्म बढ़ गया है।खाद बीज व डीजल का मूल्य बढ़ गया है।अनाज का दाम घट गया हैं।सरकारी प्रतिष्ठान निजी हाथो में बेचे जा रहे है।बेरोजगारी बढ़ रही है।रोजगार खत्म हो रहा है।बैरिया विधान सभा के मुरली छ्परा व रेवती मे जल जमाव के कारण किसानो की फसल नष्ट हो गयी है।जल निकासी की त्यवस्था तत्काल हो।द्वाबा मे गंगा व घाघरा कटान रोकने के लिए तुरन्त यथोचित कार्य हो वही एनएन व अन्य क्षतिग्रस्त सड़को को तत्काल ठीक कराया जाय।ज्ञापन देने वालो मे पूर्व मन्त्री ताड़केस्वर मिश्र,पूर्व विधाय सुभाष यादव,जय प्रकाश अंचल,सपा के वरिष्ट नेता मनोज सिंह,बैरिया अध्यक्ष राजप्रताप यादव,जयप्रकाश यादव मुन्ना,अजय सिह,अरविन्द तिवारी,अरूण यादव सहित द्वाबा के हजारो कार्यकर्ता शामिल थे।उपजिलाधिकारी ने उक्त ज्ञापन को उचित माध्यम से राज्यपाल को भेजवाने का अश्वासन  दिया।



बांसडीह। समाजवादी पार्टी के बांसडीह विधानसभा कार्यकर्ताओ ने सोमवार को भाजपा सरकार की गलत नीतियों प्रदेश में लगातार हो रहे आमजनो के उत्पीड़न को लेकर तहसील में प्रर्दशन किया। कार्यकर्ताओ ने राज्यपाल को सम्बोधित पत्रक एसडीएम बांसडीह दुष्यंत कुमार मौर्य को दिया। 
सपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि लाकडाउन में गलत नीतियों के कारण छात्र, नौजवान, किसान, सहित आमलोग परेशान व बेहाल हैं। आमलोगों के घरेलू प्रयोग के सामानो में बेतहासा मूल्यबृद्वि से ं लोग परेशान हैं। थानो व तहसील में लोगों का जमकर शोषण व उत्पीड़न किया जा रहा हैं। कार्यकर्ताओं ने मांग किया कि बिजली की लगातार मूल्यबृद्वि रोकी जाए, गन्ना किसानों का तत्काल भुगतान किया जाए, अतिवृष्टि से नष्ट फसलों का मुआवजा दिया देने, छात्रों की लाकडाउन की फीस माफ करने आदि मांग किया।  
इस दौरान बांसडीह विधानसभा अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह, रंजीत चौधरी, अशोक यादव,संकल्प सिंह,रविन्द्र सिंह, राणा प्रताप यादव, बिहारी पाण्डेय, चन्द्रशेखर यादव, लल्लन यादव बैशाखी, छितेश्वर सिंह, रमेश साहनी, जगमोहन यादव, सज्जाद अनवर, धनंजय प्रताप सिंह,नन्दलाल यादव, मैनुदीन अंसारी, उपेन्द्र सिंह, अरविन्द राजभर, आदि थे।


रिपोर्ट : धीरज सिंह, वी चौबे, रविशंकर पांडेय

No comments