Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

हत्या के आठ दिन बाद भी पांच आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर, चर्चाओं का बाजार गर्म




बेल्थरारोड, बलिया। नगरा थाना क्षेत्र के नगरा गड़वार मार्ग के बछईपुर चट्टी के समीप गिट्टी बालू कारोबारी की हत्या में 8 दिन बाद भी पांच आरोपी पुलिस के पकड़ में नहीं आये हैं,वही पुलिस के हाथ हत्या में प्रयुक्त असलहा भी नहीं लगा है। उधर पुलिस फरार आरोपियों के घर पर शनिवार को वारंट चस्पा कर दी है।

                  नगरा थाना क्षेत्र के सरयाँ बगड़ौरा निवासी गिट्टी बालू कारोबारी हीरामन यादव 21 नवम्बर को नगरा गड़वार मार्ग पर तड़के टहलने निकले थे कि बाइक सवार बदमाशों ने पेट में फिर सिर में गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। हत्या की खबर फैलते ही घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और लोगो ने शव को सड़क पर रखकर नगरा गड़वार मार्ग जाम कर दिया। घटना की जानकारी होते ही नगरा के अलावा अन्य थानों की पुलिस व आला अफसर पहुंच गए। पुलिस अधीक्षक बलिया के आश्वासन पर ग्रामीणों ने ढाई घंटे बाद जाम समाप्त किया था। इस मामले में मृतक के पुत्र सिंटू यादव के तहरीर पर पुलिस ने सात लोगो के विरुद्ध हत्या का मुकदमा पंजीकृत करने के बाद एक आरोपी रमाकांत को गिरफ्तार भी कर लिया था। घटना के तीसरे दिन पुलिस ने एक अन्य आरोपी जितेंद्र को गिरफ्तार कर दोनो को जेल भेज दिया। इसके बाद घटना में शामिल पांच आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। साथ ही हत्या में प्रयुक्त असलहा भी पुलिस के हाथ नहीं लगा है। पुलिस फरार आरोपियों के घर शनिवार को वारंट चस्पा कर दी है। घटना के आठ दिन बीतने के बाद पांच आरोपियों तक पहुंचने में असफल पुलिस को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। ग्रामीण पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगा रहे है।

                                   


रिपोर्ट संतोष द्विवेदी

No comments