Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

सबकुछ ठीक ठाक रहा तो एक साल के भीतर भीमपुरा नंबर 1 को नगर पंचायत का दर्जा: धनंजय कन्नौजिया


बेल्थरारोड, बलिया।भीमपुरा को ब्लॉक बनने का स्वप्न भले ही अधूरा रह गया हो लेकिन यदि शासन ने चाहा तो भीमपुरा नंबर एक को शीघ्र ही नगर पंचायत का दर्जा मिल जाएगा। इसके लिए क्षेत्रीय विधायक ने नगर पंचायत मंत्री को पत्रक सौंपने के साथ ही 21 दिसम्बर को मऊ में आए मुख्यमंत्री को भी पत्र सौंप भीमपुरा को नगर पंचायत बनाने की मांग की है। विधायक के पत्र को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने भीमपुरा नंबर एक को नगर पंचायत बनाने हेतु शीघ्र प्रक्रिया शुरू करने का आश्वासन दिया है। अब यह देखना है कि विधायक का प्रयास कितना रंग लाता है।

                  विधानसभा चुनाव से पूर्व सपा सरकार ने प्रदेश के 22 जिलों में तीस विकास खंडों का सृजन किया था।जिसमें ब्लॉक के रूप में बलिया जिले का भीमपुरा नंबर एक का नाम भी शुमार था।लेकिन मानक व शासन के दिशा निर्देश को पूर्ण न होने पर भीमपुरा ब्लाक को निरस्त कर दिया गया है।अब विधायक धनंजय कन्नौजिया भीमपुरा नंबर एक को नगर पंचायत का दर्जा देने हेतु शासन से पत्र व्यवहार में जी जान से जुटे हुए है। बुधवार को अतिथि गृह नगरा में पत्रकारों से बात चीत करते हुए विधायक धनंजय कन्नौजिया ने बताया कि सब कुछ ठीक ठाक रहा तो एक साल के भीतर भीमपुरा को नगर पंचायत का दर्जा मिल जाएगा। इसके लिए पिछले दिनों लखनऊ में मा. नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन से मिलकर उन्हें पत्रक सौंपा हू। विधायक ने बताया कि नगर पंचायत के लिए आवश्यक बाजार, बैंक, यातायात की व्यवस्था, टेक्निकल व उच्च शिक्षण संस्थान भी भीमपुरा में मौजूद है। पत्रक में विधायक ने बताया है कि भीमपुरा मऊ व बलिया जनपद के सीमा पर स्थित है, जो नगर पंचायत के हेतु शासन के एक मानक को पूर्ण करता है। इसके साथ ही 21 दिसम्बर को मऊ जनपद मुख्यालय पर आए मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को भी विधायक ने पत्रक सौंप भीमपुरा को नगर पंचायत का दर्जा देने की मांग की है। विधायक के पत्र को गंभीरता से लेते हुए मा मुख्यमंत्री ने नगर पंचायत बनाने की आवश्यक प्रक्रिया शीघ्र आरम्भ करने का आश्वासन विधायक को दिया है।



नगरा में स्थापित होगा कृषि अनुसंधान केन्द्र: विधायक


बेल्थरारोड, बलिया। बलिया जनपद के नगर पंचायत नगरा में कृषि अनुसंधान केंद्र स्थापित करने की संस्तुति कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा मिल गई है। कृषि अनुसंधान केंद्र को राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के राज्य स्तरीय स्वीकृत समिति ने भी अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है।

      विधायक धनंजय कन्नौजिया ने कहा कि नगरा में बनने वाले कृषि अनुसंधान केन्द्र को पैक्सफेड, लेकफेड व निर्माण निगम द्वारा तैयार किया जाएगा। कहा कि किसानों की सुविधा को देखते हुए इसे बहूउद्देशीय के रूप में विकसित किया जाएगा। विधायक ने बताया कि बेल्थरारोड विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत चंदाडीह को औद्योगिक निवेश क्षेत्र घोषित करने हेतु भी मुख्यमंत्री को पत्र सौंप दिया गया है। क्योंकि शासन ने औद्योगिक क्षेत्र के लिए भूमि उपलब्ध कराने हेतु कहा था। चन्दाडीह में 50 एकड़ भूमि उपलब्ध है। बेल्थरारोड विस क्षेत्र के नगरा क्षेत्र को चहुंमुखी विकास हेतु कृत संकल्पित हू।कहे कि मुख्यमंत्री जी सूबे को संवारने में लगे हुए है। इसी का परिणाम है कि निवेश आना शुरू हो गया है और उद्योग से ही रोजगार के अवसर पैदा होगा। इस मौके पर धर्मराज सिंह विक्की, शशिप्रकाश तिवारी आदि उपस्थित रहे।

                                 

संतोष द्विवेदी

No comments