Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

31 दिसंबर का राशिफल: वर्ष 2020 का आखिरी दिन इन राशियों के लिए रहेगा खास

 




मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो पूरी मेहनत से और ध्यान पूर्वक अपने कार्य करें। आपके परिश्रम और शानदार प्रदर्शन से प्रसन्न होकर उच्च अधिकारी आपकी तरक्की का फैसला ले सकते हैं। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। छाई हुई मंदी दूर होगी और आपको लाभ कमाने का अवसर मिलेगा। पारिवारिक जीवन की बात करें तो पिता के साथ रिश्ते में सुधार आने से आज आप अच्छा महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ छोटी मोटी नोकझोंक हो सकती है। इस तरह बात बात पर एक दूसरे के साथ टकराव से आपको बचना होगा। स्वास्थ्य की बात करें तो इस वैश्विक महामारी के प्रति अधिक सावधान रहना होगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 4

शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपको अपने प्रमोशन की खुशखबरी मिल सकती है। इसके अलावा आपकी आय में भी वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। अगर आप खुद का छोटा-मोटा व्यापार शुरू करना चाहते हैं और पैसों से जुड़ी समस्या आ रही है तो आज आश्चर्यजनक रूप से आपकी इस समस्या का समाधान होगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। आज आपको अपने जीवनसाथी के साथ अतिरिक्त समय बिताने का मौका मिलेगा। आपके बीच निकटता बढ़ेगी और आपकी आपसी समझ भी बेहतर होगी। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आपको माइग्रेन या थायराइड की शिकायत है तो आपको अपना पूरा ध्यान रखने की जरूरत है। समय पर अपनी दवाइयां लेते रहें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 17

शुभ समय: सुबह 6:45 से दोपहर 1:15 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज का दिन आपके लिए कुछ राहत लेकर आएगा। आपको किसी बड़ी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। अगर आप व्यापार करते हैं और आपके कार्यों में कुछ बाधा आ रही है तो आज सारी अड़चन दूर होने से आपका कारोबार एक बार फिर तेजी से आगे बढ़ेगा। साथ ही आपको आर्थिक लाभ भी हो सकता है। आगर आप फैशन से जुड़ा काम करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में आपके प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने के आसार हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो दिन आपके लिए काफी बेहतर रहेगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 22

शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अपनी छिपी हुई प्रतिभा को बाहर लाने का यही सही समय है। अपने नए विचारों का प्रयोग करें और मन लगाकर अपना काम करने का प्रयास करें। अगर आप व्यापार करते हैं तो पैसों से जुड़े फैसले बहुत ही सोच समझ कर लें अन्यथा आपको बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति प्रतिकूल रहेगी। घर में कोई बड़ा विवाद हो सकता है। अगर आप शांति से काम नहीं लेंगे तो मामला काफी आगे बढ़ सकता है। आपका गलत रवैया आपके अपनों के दिल को ठेस पहुंचा सकता है। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के व्यवहार में कुछ ज्यादा ही रूखापन रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर भी आपके बीच कहासुनी हो सकती है। आज छोटी सी यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा काम से जुड़ी हो सकता है।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 37

शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 7:55 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

कामकाज के मोर्चे पर यदि कुछ परेशानियां आती है तो उससे आपको घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि आपकी यह परेशानी अस्थाई रहेगी। जल्द ही सारी अड़चनें दूर होंगी और आपका काम सुचारू रूप से आगे बढ़ेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज कार्यभार अधिक रहेगा। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन ठीक ठाक रहेगा। आपको कोई बड़ा फायदा नहीं मिल पाएगा लेकिन आपका नुकसान भी नहीं होगा। आप अपनी ओर से कोशिश करते रहें। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। परिजनों के साथ आपका तालमेल बिगड़ सकता है। छोटी-छोटी बातों को दिल पर लगाने से बचें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। अगर आप सोच समझकर खर्च करेंगे तो आप बचत पर भी ध्यान दे पाएंगे। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

घरेलू जीवन की परेशानियां कुछ बढ़ सकती हैं। अचानक कोई पुराना मामला उभरने से घर की शांति भंग हो सकती है। ऐसे में आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की जरूरत है। आपको कुछ समझौते भी करने पड़ सकते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। तेजी से आपके सभी काम पूरे होंगे। आपका आत्मविश्वास बुलंदी पर होगा और आपको अपनी मेहनत का उचित फल जल्द मिलेगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपको आर्थिक फायदा हो सकता है। आज आपको कोई नया ऑर्डर भी मिल सकता है। पैसों को लेकर आप कुछ चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 39

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

ग्रहों के अशुभ प्रभाव के कारण आज आपके स्वभाव में क्रोध की अधिकता रहेगी। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत है तो आपकी लापरवाही के कारण आपकी सेहत में भारी गिरावट आ सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आपके सभी कार्य सरलता से पूरे होंगे। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। वहीं दूसरी ओर आपको अपनी वाणी पर अधिक नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। आपके तीखे बोल दफ्तर में आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। छोटे व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहेगा। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आपका बजट संतुलित रहेगा। आज आपको किसी कीमती वस्तु की भी प्राप्ति हो सकती है। अपने वैवाहिक जीवन में शांति बनाए रखने के लिए आपको अपने जीवनसाथी के पक्ष को समझना होगा। अपने प्रिय को नजरअंदाज करके आप उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 7:55 से 11:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अगर आप नौकरी छोड़ने का विचार कर रहे हैं तो इसके लिए अभी समय उचित नहीं है। इस तरह के फैसले जल्दबाजी में लेने से बचें। व्यापारियों को काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। हालांकि परिस्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। आपको अपने ग्राहकों के साथ तालमेल अच्छा रखने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और भाई बहनों का भी पूरा सहयोग आपको मिलेगा। वहीं दूसरी ओर संतान से जुड़ी किसी चिंता से आपको मुक्ति मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ चल रही गलतफहमियां दूर करने के लिए आप अपने प्रिय से खुलकर बातचीत करें। आज आपके बीच का सारा तनाव खत्म हो सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो मौसम में बदलाव के कारण कोई दिक्कत हो सकती है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 13

शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 12:25 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज आप काफी प्रसन्न और तनाव मुक्त रहेंगे। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की, अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपके कार्यों की खूब प्रशंसा होगी। इसके अलावा वरिष्ठ अधिकारी आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी भी सौंप सकते हैं। व्यापार में बड़ा लाभ होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही खर्चीला रहेगा। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप अपने खर्चों का लेखा-जोखा ठीक से रखें ताकि आप आर्थिक संकट से बचे रहें। पिछले कुछ समय से यदि आपके घर में तनाव चल रहा है तो आज घर के माहौल में सुधार देखने को मिल सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 2

शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आपको अपनी वाणी पर अधिक नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। आपकी कठोर वाणी आपके बनते हुए किसी महत्वपूर्ण कार्य को बिगाड़ सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज उच्च अधिकारी आपके काम से ज्यादा खुश नहीं रहेंगे। यदि आप इसी तरह छोटी-छोटी गलतियां करते रहेंगे तो आने वाले दिनों में आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बेहतर होगा आप अपने कार्यों को ध्यानपूर्वक करने की कोशिश करें। वहीं दूसरी ओर व्यापार करने वाले लोगों को वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन तनाव से भरा रहेगा। आप मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने गुरुजनों की सलाह लेते रहें। आज आपको अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिलेगा।

शुभ रंग: हल्का पीला

शुभ अंक: 9

शुभ समय: प्रातः 4:40 से दोपहर 3 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज आपको मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति होगी। दफ्तर में आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में अचानक कोई बड़ी बाधा आ सकती है। वहीं दूसरी ओर व्यापारियों को भी अपने प्रतिद्वंदियों से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। यदि आप सतर्कता नहीं बरतेंगे तो आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज आप किसी जरूरतमंद मित्र की आर्थिक रूप से मदद भी कर सकते हैं। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। परिजनों के साथ आज का दिन शांति में गुजरेगा। जीवनसाथी के बर्ताव में नरमी रहेगी और आप दोनों के बीच का तालमेल भी अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन आपके लिए ठीक रहेगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज का दिन आपके लिए कुछ कठिन रहेगा। किसी अज्ञात भय के कारण आपको मानसिक अशांति की अनुभूति होगी। आप अपने काम पर ठीक से ध्यान नहीं दे पाएंगे। ऐसे में आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों के क्रोध का सामना भी करना पड़ सकता है। वहीं दूसरी ओर व्यापारियों के लिए यह समय प्रतिकूल है। काफी प्रयासों और कठिन संघर्ष के बावजूद आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पाएगा। पैसों की स्थिति में सुधार आने से आपको बड़ी राहत मिलेगी। घर के सदस्यों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे और कठिन परिस्थितियों में आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां बढ़ती नजर आ रही है। जरा सी भी लापरवाही आपको मुश्किल में डाल सकती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 14

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक





डेस्क

No comments