Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

शिक्षा प्रेरकों के बकाया मानदेय एवं सेवा बहाली के लिए भृगु बाबा की धरती से शुरू होगी साईकिल यात्रा

 


बलिया।आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश जनपद बलिया की बैठक शुक्रवार को संगठन के जिलाध्यक्ष विजय प्रसाद की अध्यक्षता में कंपनी बाग चंद्रशेखर उद्यान बलिया में हुई।इस बैठक के मुख्य अतिथि अमरजीत सिंह जी राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय साक्षरता प्रेरक महासंघ नई दिल्ली, ने आह्वान किया कि हम शिक्षा प्रेरक भृगु बाबा की धरती से जन जागरण अभियान को सुचारू रूप से दिनांक 13-12-2020 को शुरू करते हुए साइकिल यात्रा जिलाधिकारी कार्यालय बलिया से होते हुए जनपद मऊ आजमगढ़ अंबेडकर नगर अयोध्या बाराबंकी होते हुए लखनऊ एवं  प्रदेश के समस्त जनपदों शिक्षा प्रेरकों एवं देश के शिक्षा प्रेरकों के बकाया मानदेय एवं सेवा बहाली के लिए हमारा संघर्ष जारी रहेगा इसके साथ ही साथ हम शिक्षा प्रेरक कंपनी बाग चंद्रशेखर उद्यान जिलाधिकारी कार्यालय बलिया से जोश के साथ नारा लगाते हुए समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पहुंच कर  राज मंगल यादव  पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी बलिया को पत्रक दिया गया। इनके साथ समाजवादी पार्टी के राजन कनौजिया जी जिला महामंत्री एवं सुशील कुमार पांडे उर्फ कान्हजी जिला प्रवक्ता समाजवादी पार्टी व विकेश कुमार सिंह जी उर्फ सोनू पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कुंवर सिंह महाविद्यालय बलिया नगर विधानसभा के नेता एवं रामेश्वर पासवान जी समाजवादी पार्टी नेता अजय यादव पूर्व अध्यक्ष समाजवादी पार्टी इसके साथ ही साथ शिक्षा प्रेरक महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष  रागिनी सिंह, दुर्गावती यादव  जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा, मीरा भारती ,कुमारी प्रियंका , सुमन देवी, जुबेर अहमद जिला संरक्षक, वीरेंद्र प्रसाद यादव रामपुरी, रामनाथ यादव,विजय बहादुर राम,कमलेश कुमार, अब्दुल जलील, राम बचन यादव, ओम प्रकाश वर्मा, लक्ष्मण यादव, खुशहाल राम, राम जी वर्मा, चंद्रमा यादव, ओम प्रकाश वर्मा, जलेश्वर यादव, जितेंद्र यादव, सत्य प्रकाश कुशवाहा, हरे राम वर्मा, राधेश्याम , विक्रमा सिंह , इत्यादि लोग उपस्थित रहे।  अध्यक्षता विजय प्रसाद जिलाध्यक्ष आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन जनपद बलिया उत्तर प्रदेश ने किया।


रिपोर्ट : धीरज सिंह

No comments