Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

धान क्रय केन्द्र के निरीक्षण में प्रभारी मिले गैरहाजिर




बलिया: जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने मंगलवार को राजकीय धान क्रय केन्द्र नगरा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर की जांच की तो केन्द्र प्रभारी दानिश खान अनुपस्थित पाये गये। इस पर नाराजगी जताते हुए स्पष्टीकरण तलब किया। साथ ही कड़ी चेतावनी जारी करने का निर्देश दिया।

विपरण सहायक भोला यादव से धान क्रय के बारे में विस्तृत जानकारी ली। धान की नमी देखने के लिए मापतौल कराया। ताड़ीबड़ा गांव निवासी किसान रमेश चौहान से धान क्रय के बारे में पूछा। एसडीएम संत कुमार को निर्देश दिया कि अपना धान बेचने वाले किसानों का नाम, पता और उनके खतौनी की भी रेंडमली जांच पड़ताल करते रहें। केंद्र प्रभारी इस बात का ध्यान दें कि धान सुखा हो, ज्यादा नमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसानों को कोई दिक्कत हुई तो दोषी बख्शे नहीं जाएंगे।



रिपोर्ट : धीरज सिंह

No comments