Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

बलिया के एसपी देवेंद्रनाथ का हुआ तबादला, विपिन टाडा बने नये कप्तान

 




बलिया। अमरोहा के एसपी आईपीएस विपिन ताडा को बलिया का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है। एसपी देवेंद्रनाथ को बलिया से सीबीसीआईडी लखनऊ भेजा गया है।


2012 बैच के आईपीएस विपिन ताडा मूल रूप से जोधपुर राजस्थान के रहने वाले हैं। इन्होंने अपनी शिक्षा दीक्षा वहीं से शुरू की। विपिन ताडा मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर और मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री सतपाल सिंह के दमाद हैं। आईपीएस की ट्रेनिंग के दौरान विपिन ताडा आगरा और गाजियाबाद में तैनात रहे। वहां अपने काम के बल पर काफी चर्चित रहे। गाजियाबाद के बाद उनको एसपी सिटी आजमगढ़ के रूप में चार्ज दिया गया। आजमगढ़ की जनता के बीच में उन्होंने अपनी ऐसी छवि बनाई कि जब उनका तबादला इलाहाबाद हुआ तो आजमगढ़ की जनता ने उनकी विदाई में दो ही शब्द कहे कि विपिन ताडा को एक बार फिर आजमगढ़ का एसएसपी बनाया जाना चाहिए। आजमगढ़ के बाद उन्हें एसपी सिटी इलाहाबाद बनाया गया। वहां से रामपुर का कप्तान बनाया गया। रामपुर से इन्हें एसपी अमरोहा बनाया गया था। अब बलिया के एसपी बनाए गए हैं।


एसपी देवेंद्रनाथ वर्ष 2019 में सात जनवरी को बलिया के पुलिस कप्तान बनाए गए थे और 10 जनवरी को इन्होंने कार्यभार ग्रहण किया गया था। जिले में लगभग 23 माह के कार्यकाल में ये सभी को मिलाकर चलने वाले एसपी के रूप में जाने जाते थे। इनके पास किसी के लिए भी ना शब्द नहीं था। ये सभी से बड़े प्रेम से मिलते थे और इनके यहां आने वाला हर आदमी संतुष्ट होकर ही लौटता था। ज्वाइनिंग के बाद इन्होंने वर्ष 2019 में जिले में क्राइम को काफी कंट्रोल किया और कई मामलों में खुलासा भी हुआ। इन्हें इसके लिए पुरस्कृत भी किया गया था। हालांकि वर्ष 2020 इनके लिए अच्छा नहीं रहा और दुर्जनपुर हत्याकांड, पत्रकार र‌तन सिंह हत्याकांड, रसड़ा में पुलिस टीम पर हमला के साथ सिकंदरपुर में किशोरी की हत्या, भीमपुरा में मां-बेटी की हत्या जैसे कई चर्चित कांड हुए।




रिपोर्ट धीरज सिंह

No comments