Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

सीएम को गलत सूचना भेज रहे है आला अफसर: राम इकबाल

 



बेल्थरारोड, बलिया। पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह ने कहा है कि धान खरीद के मामले में जनपद के अधिकारी गलत सूचनाएं भेज कर मुख्यमंत्री को गुमराह कर रहें हैं। अधिकतर धान क्रय केंद्र अभी तक खुले नहीं, जो खुले भी हैं उन पर खरीद नही हो रही है। इस समय शादी विवाह का सीजन चल रहा है। रबी की बोआई भी चल रही है। किसानों को पैसे की आवश्यकता है लेकिन सरकारी क्रय केंद्रों पर धान की खरीद न होने से किसान बिचौलिए के हाथों औने पौने दाम पर धान बेच रहे हैं। सिंह मंगलवार को भाजपा नेता अरविंद सिंह के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।


 उन्होंने कहा कि कानून का राज नहीं रह गया है। रसड़ा क्षेत्र के एक गांव की महिला के साथ हुई रेप की घटना में नामजद आरोपी की एक साल बाद भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पीड़िता डीजीपी से मिलकर फरियाद लगा चुकी है। यह लचर कानून व्यवस्था को दर्शाने के लिए पर्याप्त है। कृषि बिल के खिलाफ हो रहे किसानों के प्रदर्शन के सवाल पर पूर्व विधायक ने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह बिना शर्त किसानों से वार्ता करे। कहा कि कृषि बिल लाने से पूर्व गांव-गांव गोष्ठियां कर किसानों को जागरुक करना चाहिए था। इससे आंदोलन की नौबत नहीं आती। बिल की खामियां दूर होनी चाहिए। कहा कि धान खरीद के सवाल को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल तीन दिसंबर को जिलाधिकारी से मिल कर वास्तविक स्थिति से अवगत कराएगा।

                                   


रिपोर्ट  संतोष द्विवेदी

No comments