Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

हियुवा ने मनाया तुलसी पूजन दिवस


बेल्थरारोड, बलिया। हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओ ने शुक्रवार को चचयां स्थित गुरु बाबा के स्थान पर विधि विधान के साथ तुलसी पूजन कर तुलसी पूजन दिवस मनाया तथा विश्व कल्याण की कामना की। इस मौके पर हियुवा के जिलाध्यक्ष मनीष सिंह उज्जैन ने कहा कि हिन्दू धर्म में तुलसी की मान्यता मात्र पौधा नहीं बल्कि देवी के रूप में होती है। तुलसी पत्ता मानव के तमाम बीमारियों में औषधि के रूप में उपयोग किया जाता है। हियुवा के जिला मंत्री राजीव सिंह चंदेल ने कहा कि तुलसी भगवान विष्णु की प्रिया है। सनातन धर्म में तुलसी को हरि प्रिया तथा विष्णु प्रिया भी कहा गया है। तुलसी का नाम लेने मात्र से सभी पाप दूर हो जाते है। इस अवसर पर सूर्य प्रकाश श्रीवास्तव, संजीत शर्मा, अमित तिवारी, अमित सिंह,अतुल बाबा, सुशील सिंह, रामायण ठाकुर, गणपति गोड़, सुनील कन्नौजिया आदि उपस्थित रहे।

                                

संतोष द्विवेदी

No comments