Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

बस ऑटो के टक्कर में चार घायल


बेल्थरारोड, बलिया। नगरा थाना क्षेत्र के नगरा सिकंदरपुर मार्ग पर ढेकवारी मोड (ब्रम्ह स्थान) के समीप शनिवार को पूर्वान्ह बस ने ऑटो में टक्कर मार दिया। जिसमें चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को ग्रामीण पीएचसी नगरा पहुंचाए,जहां सभी घायलों का उपचार चल रहा है। 

                 नगरा थाना क्षेत्र के डिहवां निवासी सतीश के घर वैवाहिक कार्यक्रम है।सतीश नगरा से रिजर्व ऑटो से सब्जी व अन्य सामान लेकर अपने मित्रों के साथ घर जा रहा था। अभी ऑटो ब्रम्ह स्थान के पास पहुंचा था कि पीछे से आ रही बस ने ऑटो में टक्कर मार दी। बस से धक्का लगने के बाद ऑटो अंवरा नाले की पुलिया से टकरा कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। संयोग अच्छा रहा कि टैंपों पुल को तोड़ कर नाले में नही गिरा अन्यथा बडा हादसा हो सकता था। इस घटना में 40 वर्षीय चालक सुरेंद्र राम रनऊपुर,28 वर्षीय सतीश डिहवा,29 वर्षीय डब्लू देवढियां व 30 वर्षीय अजीत पांडेय चकरा डिहवां गंभीर रुप से घायल हो गए। इसमें सुरेंद्र, सतीश, डब्लू का इलाज पीएचसी नगरा पर व अजीत पांडेय का उपचार प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है।

                                   


संतोष द्विवेदी

No comments