Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

WhatsApp चलाने के लिए इस पॉलिसी को करना होगा स्वीकार वरना डिलीट हो जाएगा अकाउंट

 




फेसबुक के स्वामित्व वाले ऐप व्हाट्सऐप में अक्सर नए फीचर्स जुड़ते रहते हैं। अब इस बार फीचर्स नहीं एक नई पॉलिसी जुड़ने की बात सामने आ रही है। व्हाट्सऐप की इस नई पॉलिसी के बारे में कहा जा रहा है कि अगर इस पॉलिसी के कोई यूज़र्स सहमत नहीं होगा तो उसका व्हाट्सऐप अकाउंट बंद कर दिया जाएगा। आइए आपको बताते हैं कि इस पॉलिसी में क्या और इसे कब से शुरू किया जाएगा।

व्हाट्सऐप की इस नई पॉलिसी की जानकारी WABetaInfo ने अपनी रिपोर्ट में की है। इस रिपोर्ट में व्हाट्सऐप की इस नए टर्म एंड प्राइवेसी पॉलिसी के अपडेट को साझा भी किया गया है। इस रिपोर्ट में शेयर किए गए रिपोर्ट में नई व्हाट्सऐप पॉलिसी के बारे में कुछ जानकारी दी गई है।

# स्क्रीनशॉट्स के मुताबिक "व्हाट्सऐप की टर्म्स एंड प्राइवेसी पॉलिसी अपडेट्स में व्हाट्सऐप सर्विस के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा उसमें ये बताया गया होगा कि व्हाट्सऐप यूज़र्स के डेटा को कैसे उपयोग करता है।"

# इसके अलावा उस पॉलिसी में होगा कि "फेसबुक के स्वामित्व वाला ऐप व्हाट्सऐप कैसे यूज़र्स के व्हाट्सऐप चैट को मैनेज और स्टोर करता है।"

स्क्रीनशॉट्स में इन दो प्वाउंट्स के नीचे इस नई पॉलिसी का डिस्क्लेमर भी दिया गया है। उसमें लिखा है कि "Agree पर टैप करने यानि चुनने के बाद आप नए टर्म्स को स्वीकार करेंगे, जो 8 फरवरी 2021 से लागू होगी। इस तारीख के बाद आपको व्हाट्सऐप का उपयोग करने के लिए नए टर्म्स को स्वीकार करना अनिवार्य होगा, या आप अपने अकाउंट को हमेशा डिलीट कर सकते हैं। इसकी वजह से आप ये भी जानेंगे कि व्हाट्सऐप की प्रक्रिया कैसे होती है।"

इस डिस्क्लेमर के नीचे आपको AGREE का एक ऑप्शन दिखाई देगा, जिसको क्लिक करने के बाद ही आप व्हाट्सऐप का इस्तेमाल आगे भी जारी रख पाएंगे. व्हाट्सऐप का ये कदम निश्चित तौर पर व्हाट्सऐप को पहले से ज्यादा सुरक्षित बनाने, यूज़र्स का डेटा सुरक्षित रखने और फेक न्यूज़ के सिलसिले को कम करने और खत्म करने के लिए होगा। अब देखना ये होगा कि इससे आने वाले वक्त में क्या और कितना फर्क पड़ता है।




डेस्क

No comments