Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

14 जनवरी का राशिफल: इन राशियों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आएगा आज का दिन

 






मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगर आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अनुकूल है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। आज आपको परिजनों के साथ अतिरिक्त समय बिताने का मौका मिलेगा। कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातकों को किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा और आपका काम आगे बढ़ेगा। वहीं नौकरी करने वाले जातकों के काम आज समय पर पूरे होंगे। आपके बॉस की ओर से आज आपको कोई अच्छी सलाह भी मिल सकती है। स्वास्थ्य में सुधार आने की प्रबल संभावना है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 38

शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कामकाज की बात करें तो टारगेट बेस्ड काम करने वाले जातकों पर आज कार्यभार अधिक रहेगा। अगर आप एक बेहतर योजना के अनुसार अपने कार्य पूरे करने की कोशिश करेंगे तो आप तय समय पर बिना किसी बाधा के इसे पूरा कर पाएंगे। इलेक्ट्रॉनिक्स का व्यापार करने वाले जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति उतार-चढ़ाव भरी रही रहेगी। पुश्तैनी संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद हो सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको गुस्से से नहीं बल्कि समझदारी से काम लेने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। पैसों की बात करें तो बेवजह की खर्चों पर अंकुश लगाकर आप अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार ला सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 29

शुभ समय: प्रातः 4:35 से दोपहर 1 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप अपनी नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो आज आपके कुछ पुराने और अच्छे संपर्क से आपको कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। वहीं दूसरी ओर अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आज अपने कार्य को ध्यानपूर्वक करें। जरा सी लापरवाही आपके लिए बड़ी मुसीबत का कारण बन सकती है। आपको नौकरी से भी हाथ धोना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ी राहत मिल सकती है। आपकी आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। जीवनसाथी के साथ छोटी मोटी नोकझोंक हो सकती है लेकिन शाम तक आपके बीच सबकुछ सामान्य हो जाएगा। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो अनावश्यक तनाव लेने से बचें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 15

शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

बिना सोचे समझे बात करने की आपकी आदत आज आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकती है। कार्य स्थल पर आप इस बात का ध्यान रखें। बिना मांगे किसी को सलाह न दें और दूसरों के मामले में ज्यादा दखलअंदाजी न करें। खुदरा व्यापारियों को आज अच्छा आर्थिक लाभ हो सकता है। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए यह समय अनुकूल है। विद्यार्थियों को समय की बर्बादी करने से बचने की सलाह दी जाती है। आपके लिए यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण है इसलिए फालतू बातों में इसे नष्ट न करें बल्कि अपना पूरा ध्यान अपनी पढ़ाई पर लगाएं। आर्थिक मोर्चे पर दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। अटके हुए धन की प्राप्ति न होने से आप कुछ तनाव में रहेंगे। पिता को स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतें हो सकती हैं।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 9

शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज आपको जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचने की सलाह दी जाती है। सड़क पर गाड़ी चलाते समय आप इस बात का विशेष ध्यान रखें। आप अपने परिवार के साथ आज ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे। आप घूमने फिरने के लिए भी किसी अच्छी जगह पर जा सकते हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आप मन लगाकर अपने सभी काम पूरे करेंगे। हालांकि आपको समय पर ऑफिस पहुंचने की कोशिश करनी चाहिए। आपकी लेटलतीफी वरिष्ठ अधिकारियों का मूड खराब कर सकती है। छोटे व्यापारियों को आज लाभ कमाने का कोई अच्छा मौका मिल सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। अगर आप समझदारी से अपने आर्थिक फैसले लेंगे तो जल्द ही आपके आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 6:55 से शाम 4 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

नकारात्मक विचारों वाले लोगों से दूरी बनाकर रखें। आप अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें और अपनी ओर से पूरी मेहनत करें। उचित समय आने पर आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल जरुर मिलेगा। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ मिलजुल कर काम करने में ही आपकी भलाई है। अहंकार और टकराव से नुकसान आपका ही होगा। खाने पीने की चीजों का व्यापार करने वाले जातकों को आज ठीक-ठाक फायदा हो सकता है। अगर आपका काम शेयर बाजार से जुड़ा है तो आज सोच समझकर ही अपना कदम आगे बढ़ाएं अन्यथा आर्थिक नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। घर के बड़ों का समर्थन आपको मिलेगा। किसी कारणवश आज आपके जीवनसाथी कुछ उदास रहेंगे। बेहतर होगा आप उनके साथ ज्यादा समय बिताने का प्रयास करें। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आप पहले से ही बीमार हैं तो समय पर अपनी दवाइयां जरूर लें।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। दफ्तर में कोई महत्वपूर्ण मीटिंग हो सकती है। वरिष्ठ अधिकारी आपकी राय और विचारों को काफी महत्व देंगे। आपकी तरक्की के भी संकेत मिल रहे हैं। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके कारोबार में वृद्धि होगी। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। यदि आप इसी तरह सोच समझकर अपने आर्थिक फैसले लेंगे तो आने वाले दिनों में इसका उचित परिणाम आपको जरूर मिलेगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 8

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

नौकरीपेशा जातकों को अच्छी सफलता मिल सकती है। उच्च पद की प्राप्ति के साथ आपके वेतन में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। यह सब आपकी मेहनत का ही नतीजा है। बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा और वे आपके काम से बेहद संतुष्ट रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। हालांकि अंत में उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने से आपको बड़ी राहत मिलेगी। अगर आपका काम लोहे, लकड़ी, फुटववियर, कॉस्मेटिक, कपड़े आदि से जुड़ा है तो आप अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। घर का वातावरण शांत रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। भाई या बहन से जुड़ी आज कोई बड़ी चिंता दूर हो सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो बासी भोजन से परहेज करें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 19

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। मन प्रसन्न रहेगा और आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। अपनों के साथ आप जमकर अपनी जीत का जश्न मनाएंगे। आईटी सेक्टर से जुड़े जातकों को अपनी मेहनत का उचित फल मिल सकता है। वहीं अगर आप नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके हाथ कोई बढ़िया मौका लगने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को किसी पुराने कानूनी मामले में राहत मिल सकती है। हालांकि आपको अपनी गलतियों से सीख लेनी होगी। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव संभव है। बड़े भाई के साथ आपकी अनबन हो सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 22

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:55 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

यदि कुछ समय से आप काफी तनाव में हैं तो आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। आपकी चिंता दूर होगी और आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको कोई ऐसा मौका मिल सकता है जिससे आपका करियर एक नई दिशा में आगे बढ़ेगा। इस तरह के मौके को आप हाथ से जाने न दें। व्यापार से जुड़े जातकों को भी अच्छा आर्थिक फायदा मिलने की संभावना है। यदि आप सोने चांदी का व्यापार करते हैं तो आज आपको बड़ा मुनाफा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी की ओर से कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 26

शुभ समय: सुबह 8:55 से दोपहर 12 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज का दिन आपके लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आने वाला है। लंबे समय से अटका हुआ आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। मार्केटिंग से जुड़ा काम करने वाले जातकों को अच्छी सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। अगर नौकरी के साथ आप खुद का छोटा-मोटा व्यापार शुरू करना चाहते हैं लेकिन आर्थिक समस्याओं के कारण आपकी योजना आगे नहीं बढ़ पा रही है तो आज आपकी इस समस्या का भी समाधान हो सकता है। हालांकि अब जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें तो बेहतर होगा। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही रोमांटिक गुजरेगा। अगर आप सिंगल हैं तो आज आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो योग और ध्यान आपके लिए बेहद फायदेमंद रहेंगे। आप इन्हें अपनी दिनचर्या में शामिल जरूर करें।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 5:10 से रात्रि 9:50 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो आपको कोई बढ़िया मौका मिलने की प्रबल संभावना है। हार्डवेयर से जुड़ा काम करने वाले जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। अपनी काबिलियत के बल पर आप सहकर्मियों के बीच अपनी स्थिति मजबूत कर पाएंगे। आपके बॉस आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। अगर आप सोच समझकर खर्च करेंगे तो आपके लिए अच्छा होगा। जीवनसाथी के स्वभाव में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। किसी बात को लेकर वे आपसे नाराज रह सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 7

शुभ समय: शाम 4:15 से रात्रि 10 बजे तक



डेस्क

No comments