Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

7 जनवरी का राशिफल: जानें आज क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे

 





मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

दफ्तर में चल रही राजनीति से दूर रहें और अपने काम पर फोकस करें। इस समय काम के प्रति लापरवाही आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। आपके बॉस के सामने आपकी छवि भी खराब हो सकती है। बेहतर होगा ऐसे मामलों में आप समझदारी से काम लें। व्यापारियों को उधार देने से बचने की सलाह दी जाती है। आपको अपने विरोधियों से भी संभल कर रहना होगा। जीवनसाथी के बर्ताव में कुछ रूखापन देखने को मिलेगा। ऐसे में आप अपना बर्ताव ठीक रखें और प्यार से अपने प्रिय के साथ पेश आएं। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और उनका आशीर्वाद आपको मिलेगा। आज आपको किसी धार्मिक कार्य में हिस्सा लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 19

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको कुछ बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक मामले में आपकी चिंता बढ़ती नजर आ रही है। पुराने किसी कर्ज को चुकाने का दबाव आप पर रहेगा। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आज आप काफी कड़ी मेहनत करेंगे। शांत दिमाग से और ध्यान पूर्वक अपने सभी कार्यों को निपटाने का प्रयास करें। जल्दबाजी से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। घर का वातावरण ठीक रहेगा। परिजनों के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। संतान की शिक्षा में आ रही कोई बाधा दूर हो सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आपको माइग्रेन की शिकायत है तो लापरवाही न करें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 8

शुभ समय: दोपहर 12:55 से शाम 7 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

छोटी-छोटी बातों को दिल पर लगाने से बचें और बेवजह की बातों को नजरअंदाज करना सीखें अन्यथा आप बेकार की उलझनों में उलझे रहेंगे। माता के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। आपको उनका अधिक ध्यान रखना होगा। पैसों की बात करें तो आपकी आर्थिक समस्या गहरी होती नजर आ रही है। रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में भी कठिनाई आ सकती है। कामकाज के मोर्चे पर आज के दिन आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आपको अपनी मेहनत का उचित फल मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है। आज की गई यात्रा काफी महंगी और थकान भरी रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो मानसिक रूप से आप काफी बोझिल महसूस करेंगे जिसका बुरा असर आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 30

शुभ समय: प्रातः 4:10 से दोपहर 3:50 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज आप अपने पारिवारिक जीवन पर अधिक ध्यान देंगे। आपका विनम्र स्वभाव आपको परिवार के और करीब ले आएगा। आपके माता-पिता आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी का प्रेम भरा बर्ताव आपका सारा तनाव दूर कर देगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी लेकिन खर्चों में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों को भी आज अच्छा फायदा हो सकता है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। आज आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 11 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज आपके जीवन में कुछ बदलाव आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का फल आपको मिलने की प्रबल संभावना है। आगे बढ़ने का कोई बहुत बढ़िया मौका आपके हाथ लग सकता है। व्यापारियों को मनचाहा परिणाम मिल सकता है। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करेंगे। दाम्पत्य जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। पैसों के मामले में आज का दिन अच्छा है। हालांकि अचानक कोई बड़ा खर्चा हो सकता है लेकिन आपके अच्छे सितारे सब कुछ संभाल लेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। अपनों का समर्थन आपको मिलेगा। पिता के स्वास्थ्य में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। अगर आप अविवाहित हैं तो आज घर में आपके विवाह की भी चर्चा हो सकती है। आपके लिए विवाह का प्रस्ताव भी आ सकता है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। घरेलू सुख सुविधा की चीजों पर आज आप कुछ धन खर्च कर सकते हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आज काम का बोझ कुछ बढ़ सकता है। आप ज्यादा तनाव न लें और अपने सभी काम योजना अनुसार पूरा करने का प्रयास करें। अगर आप व्यापार करते हैं तो अचानक आपके सामने कोई बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है लेकिन जल्द ही आपकी यह परेशानी दूर होगी। आप भी अपने फैसले समझदारी से लें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल रहेगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 6

शुभ समय: सुबह 7:20 से शाम 5 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

यदि आज आपके पास कुछ ज्यादा करने के लिए न हो तो अपने खाली समय का सदुपयोग करें। बेवजह की बातों को सोच कर अपनी मानसिक शांति भंग न करें। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आज आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अपने संबंध बेहतर करने का प्रयास करें। टकराव और कहासुनी से बचें अन्यथा नुकसान आपका ही होगा। अगर आप व्यापारी हैं तो आज आपको कोई बढ़िया मौका मिल सकता है जिससे आपका कारोबार तेजी से आगे बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। परिजनों का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। बड़े भाई की ओर से आर्थिक लाभ संभव है। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो खुद को तरोताजा और ऊर्जावान रखने के लिए आप सुबह खुली हवा में सैर करें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 7:20 से शाम 5 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

यदि आप जीवन में सफल होना चाहते हैं तो आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहना होगा। यदि इस समय आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो आप निराश न हों। जल्द ही परिस्थिति में सुधार आएगा। दफ्तर में यदि कोई परेशानी हो रही है तो आपको खुलकर अपने वरिष्ठ अधिकारियों से बात करनी चाहिए। इस तरह तनाव में रहकर काम करने से आपकी सेहत और प्रदर्शन दोनों में ही गिरावट आ सकती है। अगर आप व्यापार करते हैं तो किसी सरकारी अड़चन की वजह से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बीच में अटका सकता है। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आप किसी पुराने बिल का भुगतान भी कर सकते हैं। घर में शांति बनी रहेगी और परिजनों के साथ आपका रिश्ता भी अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 11 बजे से रात्रि 8:05 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

जीवन में उतार-चढ़ाव आते ही रहते हैं। समस्याओं और चुनौतियों से घबराने की जगह अगर आप उनका सामना हिम्मत से करेंगे तो आपको अच्छी सफलता मिलेगी। दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा और बॉस का सानिध्य आपको प्राप्त होगा। अगर आप बड़े व्यापारी हैं तो अपने आर्थिक निर्णय लेते समय किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आज का दिन खूब मौज मस्ती में गुजरेगा। जीवनसाथी आज काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 31

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज काम की थकान आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है। बेहतर होगा आप पर्याप्त आराम करें। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। दाम्पत्य जीवन की परेशानियां आज हल होती नजर आ रही हैं। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव खत्म होगा और आज वे आपके साथ प्यार से पेश आएंगे। एक दूसरे पर अपना भरोसा मजबूत करने का प्रयास करें। आर्थिक मोर्चे पर दिन अच्छा रहेगा। आपकी आमदनी में वृद्धि संभव है। दफ्तर में आज बेवजह किसी से आपका विवाद हो सकता है। बेहतर होगा आप ऐसी बातों से बचने का प्रयास करें और अपने काम पर ध्यान दें। कोर्ट कचहरी के मामलों के लिए दिन अनुकूल है। आपको सफलता मिल सकती है। आज अपने गुस्से पर काबू रखें और कुछ ऐसा करने से बचें जिसकी वजह से आपको भविष्य में पछताना पड़े।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 22

शुभ समय: सुबह 5:20 से दोपहर 3 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन संभलकर रहने वाला है। जल्दबाजी में निवेश करने से बचें। आज आपकी मुलाकात कुछ महत्वपूर्ण लोगों से हो सकती है। इस मुलाकात का अच्छा फायदा आपको जल्द ही मिलेगा। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत ही फायदेमंद रहेगा। अगर आपका व्यवसाय सोना चांदी का है तो निश्चितरूप से आपको इच्छित परिणाम मिलेगा। आज किसी मित्र से आपकी अनबन हो सकती है। किसी बात पर आप दोनों एक दूसरे से सहमत नहीं रहेंगे। आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। गुस्से में गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें। कामकाज में ज्यादा व्यस्त होने के कारण आज आप अपने जीवनसाथी को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। आपकी अच्छी वाणी और सकारात्मक सोच से आज लोग काफी प्रभावित होंगे।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 10

शुभ समय: शाम 6:05 से रात्रि 9:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

करियर को लेकर यदि मन में किसी तरह की दुविधा है तो आपको किसी अच्छे सलाहकार से सलाह लेने की जरूरत है। जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें। दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारी आपका मार्गदर्शन करेंगे। साथ ही आज आपको कोई बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी दी जा सकती है। आप पूरी सकारात्मकता और मेहनत के साथ अपना काम करें। साझेदारी में व्यापार करने वाले जातकों को अच्छा फायदा हो सकता है। अगर आप लोहे का व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर का माहौल आज ठीक-ठाक रहेगा। जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। उनके स्वास्थ्य में भी कुछ गिरावट आ सकती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। त्योहार के इस मौसम में आपके घर खर्चे बढ़ सकते हैं। सेहत की बात करें तो आपको एसिडिटी, गैस या अपच की समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 38

शुभ समय: सुबह 8:25 से दोपहर 2 बजे तक


डेस्क

No comments