Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

15 फरवरी का राशिफल: आज का दिन इन राशियों के लिए रहेगा कुछ खास





मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):


दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन बहुत ही तनावपूर्ण रहने वाला है। किसी बात पर असहमति के कारण जीवनसाथी के साथ आपकी बहसबाजी हो सकती है। आपको एक दूसरे की भावनाओं का आदर करना चाहिए अन्यथा आपके रिश्ते में दूरियां बढ़ सकती हैं। आर्थिक मोर्चे पर दिन अच्छा है। कोई बड़ा वित्तीय फायदा मिलने का योग बन रहा है। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। कामकाज का बोझ आज आपको परेशान कर सकता है। साथ ही कुछ घरेलू परेशानियां भी दिमाग पर छाई रहेंगी। बच्चे आज आपसे ज्यादा समय की मांग कर सकते हैं। बेहतर होगा आप उन्हें निराश न करें। खुद को ऊर्जावान रखने के लिए आप रोजाना थोड़ी कसरत करें।


शुभ रंग: हरा


शुभ अंक: 31


शुभ समय: दोपहर 12 बजे से रात्रि 9 बजे तक




वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):


अगर आप अपने जीवनसाथी को पर्याप्त समय नहीं देंगे तो आपके वैवाहिक जीवन की समस्याएं बढ़ सकती हैं। आपको उनकी खुशियों का भी ध्यान रखना होगा। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहेगा। जल्द से जल्द कर्जों से मुक्ति पाने के लिए आपको बचत पर अधिक ध्यान देना होगा। मित्रों और परिजनों का सहयोग मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल है। आपकी पढ़ाई में आ रही कोई बाधा दूर हो सकती है। कामकाज का बोझ आज कुछ हल्का रहेगा। लंबे समय बाद आपको स्वयं के लिए अतिरिक्त समय मिल पाएगा। खाने-पीने की ऐसी चीज़ों से बचने की कोशिश करें जिनमें कॉलेस्ट्रॉल की ज्यादा मात्रा होती है।


शुभ रंग: भूरा


शुभ अंक: 21


शुभ समय: सुबह 6:20 से दोपहर 3:30 बजे तक




मिथुन (मई 20 से जून 20):


ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुंचा सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी। आप अपने प्रिय के साथ ज्यादा समय व्यतीत करेंगे और उन्हें महसूस कराएंगे कि वे आपके लिए कितने खास हैं। इससे आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। आपकी लापरवाही के कारण दफ्तर में कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। आप ध्यान से अपने काम करें। व्यापारियों को लाभ कमाने का मौका मिल सकता है। आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। कुछ ऐसा करने से बचें जिसकी वजह से आप मुसीबत में पड़ जाएं। अगर बात आपकी आर्थिक स्थिति की करें तो आज का दिन सामान्य रहने वाला है। ज्यादा खर्च करने से बचें।


शुभ रंग: क्रीम


शुभ अंक: 28


शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5:30 बजे तक




कर्क (जून 21 से जुलाई 21):


आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन अच्छा है। आपका आर्थिक प्रयास सफल होगा और आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। कामकाज के मोर्चे पर दिन बहुत ही व्यस्त रहेगा। आज दफ्तर में आपको अतिरिक्त काम करना पड़ सकता है। हालांकि आप पूरी मेहनत और सूझबूझ से अपने सभी कार्यों को बेहतर ढंग से निपटाने में सफल रहेंगे। वैवाहिक जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। आपका रिश्ता मजबूत होगा और आपके प्रेम में वृद्धि होगी। विदेशी स्रोतों से जुड़ा काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन ठीक नहीं है। आपके हाथ निराशा लगेगी। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव संभव है। घर के किसी सदस्य के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। उन्हें समझाने में आपको काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।


शुभ रंग: सफेद


शुभ अंक: 9


शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक




सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):


पारिवारिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद और समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ भी रिश्ते में सुधार आ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। दफ्तर में वरिष्ठों का सहयोग आपको नहीं मिलेगा। व्यापारियों को कानूनी मामलों में सचेत रहने की सलाह दी जाती है। पैसों की बात करें तो आज धन हानि संभव है। आज पैसों से जुड़ा कोई बड़ा काम न करें। आज कोई पुराना रोग असहजता का कारण बन सकता है। आप लापरवाही न बरतें और ठीक से अपना इलाज करवाएं।


शुभ रंग: लाल


शुभ अंक: 2


शुभ समय: सुबह 9:45 से रात्रि 8 बजे तक




कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):


पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। आप घर पर छोटी सी पार्टी भी प्लान कर सकते हैं। अपनों के साथ सभी मनमुटाव भी दूर होंगे। आर्थिक तौर पर आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आपको अतिरिक्त धन कमाने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता रहेगी। पारिवारिक मुद्दे हो या काम से जुड़े उलझे हुए मसले, आपको अपने प्रिय की ओर से पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपके वरिष्ठ किसी महत्वपूर्ण कार्य को लेकर आपकी राय ले सकते हैं। आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखें। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपकी सेहत की बात करें तो आज किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।


शुभ रंग: पीला


शुभ अंक: 35


शुभ समय: प्रातः 4:30 बजे से दोपहर 12:05 तक




तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):


आपको अपने शब्दों का चयन बहुत ही सोच समझकर करना होगा अन्यथा न चाहते हुए भी आज आप विवादों में घिर सकते हैं। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। अनावश्यक खर्चों से बचें। आर्थिक लेन देन करने के लिए भी दिन अच्छा नहीं है। अगर आप नौकरी करते हैं तो ज्यादा इधर उधर की बातों पर ध्यान न दें। अपने सभी काम तय समय पर पूरे करें अन्यथा आपके बॉस आज कोई सख्त कदम उठा सकते हैं। सोना चांदी का व्यापार करने वाले जातकों को आज ठीक ठाक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर का वातावरण शांत रहेगा। पिता के स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। बेहतर होगा कि आप उन्हें तनाव से दूर रखें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज शरीर के किसी हिस्से में दर्द से आप परेशान रहेंगे।


शुभ रंग: केसरिया


शुभ अंक: 15


शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक




वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):


अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आप खूब मेहनत करेंगे और वरिष्ठ भी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ बेहतर समझ आपकी शादीशुदा जिंदगी में खुशी, सुकून और समृद्धि लाएगा। अगर बात आपकी आर्थिक स्थिति की करें तो आज का दिन ठीक रहेगा। आपको अपनी आय और खर्च के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा। व्यापारी वर्ग को किसी साझेदारी वाले व्यवसाय में जाने से बचने की सलाह दी जाती है। मुमकिन है भागीदार आपका फायदा उठाने की कोशिश करे। आपके निरंकुश व्यवहार के चलते आपके अपने आपसे काफी नाराज रहेंगे। आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। वहीं दूसरी ओर बड़े भाई से कोई उपहार मिल सकता है। साथ ही उनकी कोई सलाह आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको अपने बढ़ते हुए वजन पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।


शुभ रंग: नारंगी


सुबह अंक: 10


शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 तक




धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):


व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। कारोबार में मंदी के कारण आज आप काफी चिंतित रहेंगे। आपको आर्थिक समस्या भी घेर सकती है। हालांकि आप निराश न हो, जल्द ही आपकी यह परेशानी दूर होगी। नौकरी करने वाले जातकों का दिन काफी व्यस्त रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ कुछ कहासुनी हो सकती है लेकिन जल्द ही आपके बीच सब कुछ सामान्य हो जाएगा। दूसरों का गुस्सा अपने प्रिय पर न निकालें। नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दें और आप अपनी सोच बदलें आप महसूस करेंगे कि चीजें आपके पक्ष में रुख कर रही हैं। आज जो भी करें बहुत सोच समझकर अन्यथा आपके हाथ पछतावा ही लगेगा। शाम को दोस्तों के साथ कुछ वक़्त बिताने का मौका मिल सकता है।


शुभ रंग: केसरिया


शुभ अंक: 5


शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक




मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):


आपका भाग्य पक्ष मजबूत रहेगा और आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों की तरक्की का योग बन रहा है। उच्च पद की प्राप्ति के साथ आमदनी में भी वृद्धि की संभावना है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। हालांकि बड़े फायदे के लिए आपको अपने आर्थिक फैसले सोच समझकर लेने होंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में यदि कड़वाहट चल रही है तो आज उनका गुस्सा शांत हो सकता है। अगर आप अविवाहित हैं तो आज आपके लिए विवाह का कोई प्रस्ताव आ सकता है। आपके जीवनसाथी की तलाश आज खत्म हो सकती है। आज आपका मूड काफी अच्छा रहेगा और शारीरिक रूप से भी आप काफी तंदुरुस्त रहेंगे।


शुभ रंग: पीला


शुभ अंक: 19


शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5:30 बजे तक




कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):


आपकी सकारात्मक सोच आपको अच्छी सफलता दिलाएगी। परिजनों का प्रेम और सहयोग आपका मनोबल बढ़ाएगा। दफ्तर में किसी सहकर्मी से कुछ गलतफहमी हो सकती है। आप शांति से काम लें और अपना व्यवहार संतुलित रखें। इसके अलावा आज जो भी काम आपको सौंपा जाए जो उसे तेजी से पूरा करने का प्रयास करें। लापरवाही नुकसानदेह साबित हो सकती है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहेगा। घर का माहौल कुछ तनावपूर्ण रहेगा। अपने माता पिता की भावनाओं का आदर करें। आपका गलत रवैया उन्हें दुखी कर रहा है। जीवनसाथी की सेहत में गिरावट आ सकती है। बेहतर होगा आप उनकी अच्छी देखभाल करें। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आपकी सेहत ठीक रहेगी।


शुभ रंग: गुलाबी


शुभ अंक: 12


शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 10:30 बजे तक




मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):


आपकी गलत खानपान की आदत की वजह से आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। बेहतर होगा आप सही और पौष्टिक आहार लें। छोटी छोटी बातों को लेकर ज्यादा तनाव लेने से बचें। यदि आप कुछ दबाव महसूस कर रहे हैं तो आज खुद के लिए समय निकालें। दोस्तों या परिवार के साथ समय बिताएं। अपनों से दिल की बात शेयर करें इससे आपका तनाव कम होगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज कोई भी बड़ा कार्य करने के लिए दिन ठीक नहीं है। नौकरी करने वाले जातकों को अपने लंबित कार्यों पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके बॉस का पारा चढ़ सकता है। पैसों को लेकर आज आप काफी चिंतित रहेंगे। अटके हए धन की प्राप्ति न होने से आज आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है।


शुभ रंग: हरा


शुभ अंक: 20


शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक




डेस्क

No comments