Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

श्रावस्ती सम्राट राजा सुहेलदेव महाराज की मूर्ति लगाने को हुआ भूमि पूजन

 


मनियर, बलिया। श्रावस्ती सम्राट राजा सुहेलदेव महाराज की मूर्ति लगाने हेतु शुक्रवार को मनियर ब्लॉक के ग्राम पंचायत बिशुनपुरा के (खड़िंचा) गांव में शमशेर राजभर व सुदर्शन राजभर द्वारा भूमि पूजन किया गया एवं गांव के प्रथम प्रधान रहे देवी बाबा के नाम पर देवी बाबा स्मृति मंच का भी भूमि पूजन निवर्तमान प्रधान इंद्रावती देवी एवं उनके प्रतिनिधि श्री राम तिवारी उर्फ बबलू के नेतृत्व में शिवनंदन ब्रह्म स्थान के पीछे किया गया।  इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य जेपी यादव, शशिकांत मणि मिश्रा, संजय मिश्रा, वीरेंद्र तिवारी,अरविंद मिश्रा, शंभू पांडेय, देव बहादुर सिंह , राम राज राजभर, विक्रमा राजभर, राम अवध, अर्जुन राजभर, अशोक, राजन, सुभाष, सज्जन यादव, लूटन यादव ,मनन ,घरभरन ,उमेश, चंदन शर्मा सहित आदि लोग मौजूद रहे। भूमि पूजन यज्ञाचार्य कन्हैया उपाध्याय द्वारा कराया गया।


राममिलन तिवारी

No comments