Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पुलिस ने तमंचा व कच्ची शराब के साथ दो को गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय

 


बेल्थरारोड, बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया के निर्देश पर अपराध रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में उभाव पुलिस ने तमंचा और दो जिंदा कारतूस के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश के विरुद्ध सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया।

                 उभाव थाने के उप निरीक्षक लाल जी पाल व दिनेश शर्मा हमराहियों के साथ थाना क्षेत्र के भिंड कुंड के समीप गौरी पुलिया पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस को देख वह भागने लगा तो पुलिस कर्मियों ने दौड़ा कर पकड़ लिया और तलासी ली तो उसके पास से एक अवैध तमंचा और दो कारतूस बरामद हुआ। पकड़ा गया बदमाश अपना नाम संजय सिंह पुत्र मधुबन सिंह निवासी रतनपुरा थाना हलधरपुर, मऊ बताया। पुलिस ने उसे आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।

             इसी क्रम में थाना क्षेत्र के बहुता चक उपाध्याय के शिव मन्दिर के समीप एसआई राघव राम ने वाहन व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान छट्ठू साहनी पुत्र साधुशरण निवासी धरहरा, हल्दी रामपुर को दस लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ लिया तथा सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया।

                                 


संतोष द्विवेदी

No comments