Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

बाइक की आमने सामने टक्कर में दो युवक गम्भीर रूप से घायल



बेल्थरारोड, बलिया। बेल्थरारोड सिकंदरपुर मुख्य मार्ग पर हल्दी रामपुर के समीप शुक्रवार को देर शाम दो मोटर सायकिलो के आमने सामने टक्कर में दोनों बाइक चालक युवक घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर स्थिति देख सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

                    उभाव थाना क्षेत्र के बेल्थरारोड नगर पंचायत निवासी 32 वर्षीय मनीष गुप्ता पुत्र छोटेलाल बाइक से हल्दी रामपुर के तरफ जा रहा था। सामने से 34 वर्षीय सतेंद्र शर्मा बाइक से आ रहा था। हल्दी राम पुर के समीप दोनों की आमने सामने टक्कर हो गई, जिसमें दोनों सड़क पर गिरकर छटपटाने लगे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों को सीएचसी सीयर पहुंचाई। जहां चिकित्सक ने गंभीर स्थिति देख दोनों को सदर अस्पताल बलिया रेफर कर दिया।हादसे की जानकारी होने पर अस्पताल में काफी लोगो की भीड़ जुट गई।


                               

संतोष द्विवेदी

No comments