Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

महंत व उसके दो शिष्यों पर किशोरी से दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

 


बेल्थरारोड, बलिया। सरयू नदी के तट पर स्थित ऐतिहासिक खैरा कुटी के महंत और उसके दो शिष्यों पर एक किशोरी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। किशोरी का आरोप है कि महंत अपने शिष्यों के साथ मिलकर पिछले सात साल से उसके साथ लगातार दुष्कर्म कर रहा है तथा उसे लगातार डरा धमका रहा है। पीड़िता का कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया, है। इस मामले में पीड़िता ने डीआईजी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।    

           मूल रूप से जनपद सुल्तानपुर निवासी और वर्तमान समय में उभांव थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी ने आरोप लगाया कि खैरा मठ के महंत और उसके दो शिष्यों द्वारा वर्ष 2015 से उसका शारीरिक शोषण किया जा रहा है। पीड़िता का कहना है कि महंत उसका रिश्तेदार है। किशोरी के पिता की मौत के बाद वह शिक्षा दिलाने के लिए उसे मठ पर ले आया था तथा डरा धमका कर उसके साथ लगातार दुष्कर्म कर रहा था। इस मामले में पीड़िता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की गुहार लगाई थी किन्तु पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही न करने पर पीड़िता ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। पीड़िता का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर उभांव थाने में आरोपियों के विरुद्ध सम्बन्धित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया, लेकिन आरोपियों के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। उभांव थानाध्यक्ष ज्ञानेश्वर मिश्रा ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

                                    

संतोष द्विवेदी

No comments