Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

राष्ट्र निर्माण में आगे आए युवा : अतुल शर्मा


बलिया : नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में केंद्र सरकार द्वारा आयोजित अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन नगर के गंगा बहुद्देशीय सभागार में सम्पन्न हुई। 

इसके पूर्व वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह 8 बजे नेहरू युवा केन्द्र के स्वयंसेवको द्वारा साइकिल रैली निकाली गई ,जिसकी शुरुआत मुख्यविकास अधिकारी प्रवीण वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

युवा संसद कार्यक्रम मे पक्ष व विपक्ष के नेताओं ने सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं  पर चर्चा किया। प्रधानमंत्री के रुप मे अवनीश गुप्ता व नेता प्रतिपछ के रूप में मंटू साहनी रहे। महिला सशक्तिकरण पर पल्लवी पाठक ने अपना पछ रखा। जिन्हें जिला युवा अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। 

मुख्य वक्ता के रूप में अश्विनी सिंह लिटिल रहे। युवा संसद को सम्बोधित करते हुए जिला युवा अधिकारी अतुल शर्मा ने कहा कि राष्ट्र के नव निर्माण में युवाओं को आगे आना होगा। कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र का नव निर्माता होता हैं। 

नमामि गंगे के जिला परियोजना अधिकारी शलभ उपाध्याय ने कहा कि युवा अगर अपने मन के संकल्प तथा अपनी ऊर्जा का प्रयोग राष्ट्र निर्माण में लगाए तो हमारा देश पुनः विश्व गुरु व सोने की चिड़िया बन जायगा। 

इस मौके पर प्रमुख रुप से गुप्तेश्वर प्रसाद ,सोनू देव यादव, राहुल ,नंदनी ,राजीव ,सिमरन ,प्रियंका ,सुनीता,अनामिका ,आतिश,आनंद ,अमित गौतम, हुमांशु ,विनोद, एजाज आदि लोग रहे। संचालन अभिषेक राय ने किया।



रिपोर्ट:-धीरज सिंह

No comments