Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

दो अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में 5 महिलाओ सहित 9 घायल


बेल्थरारोड, बलिया। नगरा क्षेत्र में गुरुवार को दो अलग अलग दुर्घटनाओं में 5 महिलाओं सहित 9 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सकों ने एक को छोड आठ को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 

                 नगरा बिल्थरारोड मार्ग पर जहांगीरापुर के पास  अपने ससुराल खेमपुर से पत्नी से विवाद कर बहन, पुत्री व बेटे के साथ बाइक से नगरा जा रहें पलियां मधुबन जिला मऊ निवासी अंजनी कुमार चौधरी 32 वर्ष की बाइक नगरा से जा रही तेज रफ्तार मैजिक से टकरा गई। जिससे अंजनी कुमार चौधरी,  बहन प्रियंका 25 वर्ष, पुत्र आशुतोष 5 वर्ष व पुत्री प्रिया 8 वर्ष गंभीर रुप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखचे उड गए वहीं मैजिक का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। मैजिक में सवार मां बेटा बाची देवी 65 वर्ष , राकेश शर्मा 30 वर्ष घायल हो गए।ग्रामीणों की सूचना  एंबुलेंश ने सभी को पीएचसी पहुंचाया जहाँ चिकित्सको ने सभी को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। घायलों में अंजनी कुमार यादव व आशुतोष की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने मैजिक व बाइक को अपने कब्जे में ले लिया। घटना के बाद मैजिक चालक भागने में सफल हो गया।

                दुसरी घटना नगरा भीमपुरा मार्ग पर परशुरामपुर मोड पर हुई। सडक पार कर रहे बच्चे को बचाने में असंतुलित होकर बाइक पलट गई। उस पर सवार युवक बिट्टू 30 वर्ष, व्यूटी 21 वर्ष व मीना देवी 40 वर्ष गंभीर रुप से घायल हो गए। बाइक बरवांरत्तीपट्टी थाना भीमपुरा निवासी  बिट्टू चला रहा था। वह अपनी बहन व्यूटी व चाची मीना देवी  को बाइक से लेकर नगरा बाजार में सामान खरीदने जा रहा था। सभी घायलों को तुरंत पीएचसी पहुंचाया गया जहां से व्यूटी व मीना को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाइक चालक बिट्टू को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेंज दिया।

                                


संतोष द्विवेदी

No comments