Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

होम आइसोलेशन के मरीजों के लिये आक्सीजन सिलेण्डर उपलब्ध


रिपोर्ट : धीरज सिंह

बलिया: जिलाधिकारी आदिति सिंह के निर्देश पर औषधि निरीक्षक मोहित कुमार दीप ने सहायक आयुक्त औषधि निरीक्षक आजमगढ़ मंडल आजमगढ़ से वार्ता कर होम आइसोलेशन मे रह रहे मरीजों के लिए ऑक्सीजन सिलेण्डर की व्यवस्था कर दी है। श्री दीप ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर बलिया आयरन स्टोर बहेरी में 40 बड़े सिलेंडर और 10 छोटे सिलेंडर की व्यवस्था करा दिया गया है। होम आइसोलेशन मे रहे मरीज, जिनको ऑक्सीजन सिलेण्डर की जरूरत है, वे मरीज का टेस्ट रिपोर्ट, डॉक्टर का पर्चा वह आधार कार्ड ले जाकर ऑक्सीजन सिलेण्डर क्रय कर सकता है। आक्सीजन सिलेण्डर लेने के लिये खाली सिलेण्डर देकर व निर्धारित शुल्क के साथ सिलेण्डर लिया जा सकता है। जिनके पास खाली सिलेण्डर नही है वे भी ऑक्सीजन सिलेण्डर क्रय कर सकता है। उन्होंने बताया कि पॉलिटेक्निक रोड पर स्थिति अशर्फी हॉस्पिटल का भी निरीक्षण किया गया। यहां 15 बेड की व्यवस्था करा दिया गया है जहाँ कोविड के मरीज एडमिट हो सकते हैं। यहां भी 15 बड़े आक्सीजन सिलेण्डर उपलब्ध करा दिया गया है। पाईप के माध्यम से सभी 15 बेड तक ऑक्सीजन की सप्लाई होगी। इसके अलावा तीन वेंटीलेटर उपलब्ध करवा दिया गया है, जो कार्यशील है। निरीक्षण के समय रविशंकर पाण्डेय उपस्थित रहे।

No comments