Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

दुष्कर्म एवं धोखाधड़ी का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

 



बेल्थरारोड, बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत नगरा पुलिस ने मंगलवार की रात दुष्कर्म एवं धोखा धड़ी के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया।

               थानाध्यक्ष दक पाठक ने बताया कि उप निरीक्षक मायापति पांडेय मय हमराह रात को लगभग 10.30 बजे गश्त के लिए निकले थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध गड़वार तिराहे पर खड़ा है तथा कही जाने के फिराक में है। सूचना पर एसआई मायापति पांडेय तुरन्त गड़वार तिराहे पर पहुंच कर संदिग्ध को पकड़ लिए। पूछताछ में उसने अपना नाम सुजीत सिंह निवासी पड़री, थाना रानीपुर जनपद मऊ बताया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ सन 2019 में धोखाधड़ी, दुष्कर्म तथा धमकी देने का मुकदमा दर्ज है। पुलिस को काफी दिनों से इसकी तलाश थी।


रिपोर्ट : संतोष द्विवेदी

No comments