Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

वरिष्ठ राष्ट्रीय महामंत्री एक्स इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता क्षत्रिय भारत महासभा मनोनीत किये जाने से हर्ष

 


मनियर, बलिया : क्षत्रिय भारत महासभा के वरिष्ठ राष्ट्रीय महामंत्री एक्स इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह को क्षत्रिय भारत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने पदोन्नत करते हुए उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता क्षत्रिय भारत महासभा मनोनीत किये जाने से  उनके समाज के लोगो द्वारा बधाईया देने वालो  का तात लग गया ।राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा है कि अनिल कुमार सिंह समाज के प्रति जागरूक एवं समाज की समस्याओं के निवारण की  क्षमता रखते हैं ।इनकी कार्य कुशलता को देखते हुए राष्ट्रीय कार्यसमिति ने इनकी पदोन्नत कर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता समस्त इकाई का कार्यभार सौंपा है‌। इनकी नई जिम्मेदारी से क्षत्रिय भारत महासभा को पूरे भारत में नई पहचान मिलेगी।  अनिल कुमार सिंह को नई पदोन्नति की जिम्मेदारी मिलते ही क्षत्रिय भारत महासभा के पदाधिकारी एवं सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ गई है ।उन्हें लोगों की बधाइयां मिल रही है। बधाई देने वालों में प्रदेश सचिव आनंद प्रकाश सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महा शक्ति सिंह उर्फ कंचन जी ,पूर्वांचल महामंत्री विधि प्रकोष्ठ डॉ कृष्णा शंकर सिंह, जिला संरक्षक जयंत सिंह, जिला महामंत्री नागेश सिंह, जिला सह मीडिया प्रभारी वीरेंद्र सिंह, एसके सिंह (बबलू),विकास सिंह, जिला उपाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह एवं योगेंद्र सिंह, जिला युवा कार्यकारिणी अध्यक्ष राहुल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष मनियर दिलीप सिंह, बॉसडीह रणवीर सिंह, नवानगर अमरनाथ सिंह ,गड़वार उपेंद्र नाथ सिंह, रेवती रंजन सिंह, बेरूरबारी मनीष सिंह सहित आदि लोगों ने बधाई दी है।


रिपोर्ट राममिलन तिवारी

No comments