Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर मनाई गई पूर्व मंत्री स्व शारदानंद अंचल की 74वीं जयंती



बलिया।समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री स्व शारदानंद अंचल की 74वीं जयंती समाजवादी पार्टी द्वारा पार्टी के जिला कार्यालय पर मनाई गई इस दौरान वक्ताओं ने अपने नेता को याद करते हुए उनके द्वारा सामाजिक जीवन मे समाज के उत्थान के लिए किए गए संघर्षो को याद करते हुए उन्हें नमन किया।

        सपाजनों ने शारदानंद अंचल को याद करते हुए कहा कि स्व. शारदानंद अंचल आजीवन समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज़ सड़क से सदन तक बुलंद करते थे।उनका पूरा जीवन समाज में वंचितों शोषितों पीड़ितों के लिए और सामाजिक समरसता,एकता  और सौहार्द को समर्पित था।आज इस समाजवादी योद्धा के जयंती के अवसर पर समाजवादियों को 2022 विधानसभा के आम चुनाव  में सफलता हेतु सपथ लेने का वक्त है।समाजवादी विचारधारा के पोषक अंचल जी आजीवन मा. मुलायम सिंह यादव के सानिध्य में रहे। आज के युवा पीढ़ी खास कर समाजवादी विचार के युवा को उनके जीवन से सीख लेने की आवश्यता है। और उसी रास्ते पर चल कर समाजवादी विचार को और बजबूत बनाया जा सकता है।उन्होंने आजीवन अपने कार्यकर्ताओं का ख्याल रखा कार्यकर्ता ही उनकी ताकत थे। पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के उपरान्त मुलायम सिंह यूथब्रिगेड के जिला अध्यक्ष अनिकेत साहनी ने यूथ ब्रिगेड के जिला कार्यकारिणी की घोषणा भी किया।और जिला अध्यक्ष राजमंगल यादव एव पार्टी प्रवक्ता सुशील पाण्डेय"कान्हजी" ने मनोनीत पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया।

     इस अवसर पर सनातन पाण्डेय,जियाउद्दीन रिज़वी,छोटेलाल राजभर,गोरख पासवान,लक्षमण गुप्ता,संजय उपाध्याय,सुशील पाण्डेय"कान्हजी" वंशीधर यादव,डा. विश्राम यादव,यशपाल सिंह,आचार्य शम्भू यादव,प्रभुनाथ यादव,साथी रामजी गुप्ता,रमेश चंद्र साहनी,जयप्रकाश यादव मुन्ना,अनिकेत साहनी,कामेश्वर सिंह,डा. संतोष राम,अनिल राय,अजीत मिश्र,अकमल नईम खा,पूना सिंह,संजय भारती,कृष्णा प्रधान,शैलेश सिंह,रामेश्वर पासवान,विकेश सिंह, ध्रुव यादव, बीरबल राम, नमोनारायण सिंह,विश्वनाथ चौधरी,अमलेश चौहान,जयप्रकाश यादव,रविन्द्र नाथ यादव,विजय शंकर यादव,राजप्रताप यादव,अजय यादव,इरफान अहमद,राजेश गोंड़,अनन्त मिश्र,मिंटू खा,प्रदीप यादव,विजय बहादुर यादव,अरुण यादव,अमरजीत यादव,विजय मंगोलपरी,राकेश यादव,अनमोल यादव,राघवेंद्र खरवार,अरविंद बाल्मीकी,जितेंद्र यादव,बंधु गोंड़,अमित राय,शाहिद समाजवाद,मुन्ना गिरी,सिराज अहमद,आदि रहे।

      अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजमंगल यादव एवं संचालन राजन कनौजिया ने किया और स्व.शारदानंद अंचल के पुत्र पूर्व विधायक जय प्रकाश अंचल ने सभी लोगो के प्रति आभार व्यक्त किया।

           

रिपोर्ट : धीरज सिंह

No comments