Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पूर्व मंत्री स्व अंचल की 74 वीं जयंती मनाई गई

 


बेल्थरारोड,बलिया। प्रदेश सरकार में चार बार विधायक व तीन बार मंत्री रहे समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक स्व शारदानन्द अंचल की 74 वीं जयंती सोमवार को उनके पैतृक गांव पशुहारी स्थित देवराज इण्टर कालेज पर मनाई गयी। इस मौके पर विद्यालय परिसर में स्थित उनके आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।वक्ताओं ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके विचारों को आत्मसात करने व उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।

                जयंती समारोह में वक्ताओं ने कहा कि स्वअंचल एक विकास पुरूष थे जिन्होंने बेल्थरारोड तहसील, बस डिपो , सीएचसी सीयर सहित दर्जनों विद्यालयों की स्थापना के साथ ही सड़को का जाल विछाने का कार्य किया। वे समाज के दबे कुचले लोगो की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ने का काम करते थे।स्व अंचल सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के अति करीबी थे। पूर्वांचल में समाजवादी पार्टी का झंडा बुलन्द  करने में स्व अंचल का नाम अग्रणी रूप से किया जाता है।इस मौके पर ओमप्रकाश यादव प्रधान, प्रधानाचार्य अभयेश मिश्र, उमेश यादव, लल्लन सिंह पटेल,  बंशीधर यादव, जयगोपाल यादव, निराला यादव, सुनील यादव, हरिन्दर पंथी, प्रमोद, ओमप्रकाश, हरिकान्त यादव , अखिलेश यादव, रामकेश यादव, श्रीकृष्ण यादव , सुनीता वर्मा, रंजन , संजय यादव, रामकृपाल यादव कवि, विजयशंकर , अमरजीत यादव, रविन्द्र सिंह यादव आदि मौजूद रहे


रिपोर्ट :- संतोष द्विवेदी

No comments