Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को हिन्दू युवा वाहिनी ने शोकसभा कर दी श्रद्धांजलि

 


रिपोर्ट : धीरज सिंह


बलिया : हिंदू हृदय सम्राट उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्र स्वर्गीय कल्याण सिंह की श्रद्धांजलि सभा हिंदू युवा वाहिनी बैरिया इकाई के द्वारा कैंप कार्यालय श्रेया पैलेस पर आयोजित किया गया। जिसमें वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर 2 मिनट का मौन रखकर के श्रद्धांजलि दिया। जिला उपाध्यक्ष पियूष सिंह ने कहा की कल्याण सिंह हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे कल्याण सिंह के दिखाए हुए रास्ते पर हम सभी युवाओं को चलकर के राष्ट्र को परम वैभव की गरिमा में पद पर प्रतिष्ठित करने का कार्य करना चाहिए। कल्याण सिंह ने जिस प्रकार से हम सब को त्याग का उदाहरण दिया इसे हमें समझना चाहिए और राष्ट्र की सेवा के लिए त्याग और समर्पण को अपने जीवन में चरितार्थ करना चाहिए। बैरिया इकाई के महामंत्री पंकज सिंह ने कहा कि हमें कल्याण सिंह से सीख लेना चाहिए जिस प्रकार से उन्होंने अपने पद को ठुकरा कर के प्रभु श्रीराम के कार्य के लिए अपने जीवन को समर्पित कर दिया ऐसे ही हमें भी अपने धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। बैरिया अध्यक्ष राकेश सिंह ने सर्वप्रथम कल्याण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि सुमन अर्पित किया श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से बैरिया प्रभारी मनमोहन तिवारी, मीडिया प्रभारी मनीष वर्मा, उपाध्यक्ष खड़क बहादुर सिंह, संगठन मंत्री रोहित सिंह

कोषाध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, उज्जवल श्रीवास्तव, गुड्डू कुमार, राकेश यादव, उत्पत्ति यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments