Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

मिशन शक्ति के अंतर्गत सभा आयोजन कर महिलाओं को किया गया जागरूक, सिखाया गया आत्मरक्षा के उपाय

 



बैरिया, बलिया  : मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत महिला सशक्तिकरण और महिला अधिकारों के लिए जागरूक करने के लिए ग्राम प्रधान प्रियंका सिंह की अध्यक्षता में रविवार को श्रीपति पुर में एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं को जागरूक करने के साथ ही आत्मरक्षा के उपाय बताया गए सभा को संबोधित करते हुए ग्राम प्रधान प्रियंका सिंह ने  महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए आगे आने की अपील की तथा बच्चियों को शिक्षित करने के लिए सभी ग्राम वासियों से आग्रह किया वही महिला कांस्टेबलों ने महिला अधिकारों तथा महिला हेल्पलाइन नंबर के बारे में विस्तृत चर्चा की इस अवसर पर सुनीता यादव ,पति मनोज यादव अंजू देवी पत्नी श्री विनोद यादव ,आशा देवी पत्नी जनार्दन यादव, सरस्वती देवी पत्नी जोगिंदर मौर्य ,झांझरिया देवी पत्नी राज बिहारी बिन, सविता देवी, राधिका देवी ,कमली देवी ,आरती देवी, छाया यादव, रोनी पासवान ,अंजू देवी, आरती सिंह ,बिट्टू सिंह ,सविता सिंह, उषा देवी, आदि सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रही।



रिपोर्ट : वी चौबे

No comments